आईपीएल 2023: नवीन-उल-हक के साथ बदतमीजी पर उतरे विराट के फैंस, अफगान क्रिकेटर को ट्विटर पर दे रहे हैं गालियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: नवीन-उल-हक के साथ बदतमीजी पर उतरे विराट के फैंस, अफगान क्रिकेटर को ट्विटर पर दे रहे हैं गालियां

विराट कोहली ने विवाद के दौरान नवीन-उल-हक को ओर जूता और उंगली दिखाई।

Naveen Ul Haq and Virat Kohli. (Image Source: Twitter)
Naveen Ul Haq and Virat Kohli. (Image Source: Twitter)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 1 मई को लखनऊ में खेला गया जारी आईपीएल 2023 का 43वां मैच इस समय विराट कोहली की अमित मिश्रा के साथ हुई कहासुनी के बाद नवीन-उल-हक और गौतम गंभीर के साथ हुए विवाद के कारण जमकर चर्चा में हैं।

दरअसल, LSG vs RCB मैच के दौरान कोहली ने नवीन को कुछ कहा था, जिसके कारण अफगानिस्तान के गेंदबाज भड़क गए और उन्होंने RCB स्टार की ओर कुछ इशारा किया। जिसके बाद विराट कोहली ने मौखिक रूप से पलटवार किया और यहां तक कि नवीन की ओर अपना जूता भी दिखाया।

विराट कोहली ने नवीन-उल-हक को दिखाए जूते

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि कोहली क्या कहना चाह रहे थे, लेकिन उनके कद के खिलाड़ी का अन्य खिलाड़ी को जूते दिखाना और फिर अपनी उंगली उठाना, खासकर अपनी उम्र से छोटे क्रिकेटर को कोई अच्छी बात नहीं है। खैर, इसके बाद कोहली अमित मिश्रा और गौतम गंभीर से भीड़ पड़े, और अंत में इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

नतीजन, BCCI ने विराट कोहली और गौतम गंभीर पर उनकी मैच फीस का शतप्रतिशत जुर्माना लगाया और नवीन उल हक को उनकी मैच फीस का आधा जुर्माना भरना पड़ा। इस बीच, इस विवाद और जुर्माने का नवीन-उल-हक पर कोई असर नहीं पड़ा है, और उनकी इंस्टा स्टोरी से साफ साबित होता है कि उन्हें अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। नवीन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा: ‘आपको वह मिलता है जिसके आप हकदार हैं, ऐसा ही होना चाहिए, और ऐसा ही चलता है’।

लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अफगानिस्तान के स्टार ने अपने कमेंट सेक्शन पर लॉक लगा दिया है, जिसके बावजूद फैंस ट्विटर पर गेंदबाज की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने नवीन-उल-हक की इंस्टा पोस्ट को ट्विटर पर शेयर किया है, जिस पर फैंस अफगान क्रिकेटर को कोहली के साथ उलझने के लिए जमकर गालियां दे रहे हैं।

यहां देखिए नवीन उल हक की इंस्टा स्टोरी –

विराट कोहली के साथ बहस नवीन को पड़ी महंगी, कमैंट्स ऑफ करने के बाद भी ट्विटर पर पड़ रही हैं गालियां –

https://twitter.com/rohitnanshata/status/1653274085361692672

https://twitter.com/AgrawalMohit17/status/1653276544415191041

 

close whatsapp