केएल राहुल की सर्जरी रही सफल; भारतीय क्रिकेटर ने मैदान पर वापसी को लेकर कही बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल की सर्जरी रही सफल; भारतीय क्रिकेटर ने मैदान पर वापसी को लेकर कही बड़ी बात

केएल राहुल ने सुचारू और आरामदायक इलाज के लिए चिकित्सा कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

KL Rahul. (Image Source: BCCI/Twitter)
KL Rahul. (Image Source: BCCI/Twitter)

भारत के स्टार बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने 9 मई को अपनी जांघ की चोट और फिटनेस पर बड़ी अपडेट दी है।

केएल राहुल ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी दाहिनी जांघ की चोट के लिए एक सफल सर्जरी करा ली है, जो उन्हें 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ फील्डिंग के दौरान एक आईपीएल 2023 मैच के दौरान लगी थी। भारतीय स्टार ने सुचारू और आरामदायक इलाज के लिए चिकित्सा कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।

केएल राहुल की सर्जरी सफल रही

आपको बता दें, केएल राहुल इस चोट के कारण जारी आईपीएल 2023 के शेष सीजन के साथ-साथ आगामी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल से भी बाहर हो गए हैं। चोट लगने के आठ दिन बाद, राहुल ने 9 मई को जारी एक बयान में पुष्टि की कि उनकी सर्जरी सफल रही और वह प्रक्रिया के बाद अच्छा महसूस कर रहे हैं, और वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करना चाहते हैं।

केएल राहुल ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा: “मैंने अभी-अभी अपनी सर्जरी कराई है और यह सफल रही। सुचारू सर्जरी प्रक्रिया के लिए डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं पूरी प्रक्रिया के दौरान सहज महसूस कर रहा था। मैं आधिकारिक तौर पर अब रिकवरी की राह पर हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और मैदान पर वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं आगे की यात्रा के लिए उत्सुक हूं!”

यहां देखिए केएल राहुल की ट्विटर पोस्ट –

आपको बता दें, राहुल के जारी आईपीएल 2023 के शेष मैचों से बाहर होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को भारतीय स्टार के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया। वहीं दूसरी ओर, BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से लंदन में खेले जाने वाले WTC 2023 फाइनल के लिए राहुल के प्रतिस्थापन के रूप में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया है।

close whatsapp