‘उनके साथ एक ही टीम का हिस्सा बन हम धन्य है…’- सूर्या को लेकर बोले MI के गेंदबाज आकाश मधवाल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदो में 103 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - May 13, 2023 1:26 pm

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 27 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव की नाबाद 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 218 रन बोर्ड पर लगाए थे। राशिद खान ने 79 रनों की तूफानी पारी खेली लेकिन गुजरात टाइटंस को अंत में हार का सामना करना पड़ा।
सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। सूर्यकुमार यादव के साथी खिलाड़ी आकाश मधवाल का कहना है कि वह सूर्या के साथ एक ही टीम का हिस्सा बन काफी ज्यादा खुश है।
सूर्या की शानदार पारी पर आकाश मधवाल ने कही बड़ी बात
आईपीएल के शुरूआती मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव फॉर्म से जूझते हुए नजर आए थे। लेकिन सूर्या अपने शानदार फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदो में 11 चौके और 6 छक्को की मदद से 103 रनों की पारी खेल सूर्या ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया है।
आकाश मधवाल ने सूर्या की शानदार पारी पर बात करते हुए कहा, ‘वह नेट्स में भी बिल्कुल ऐसा ही करते हैं। हम उनके साथ एक ही टीम का हिस्सा बन बहुत खुश है। मैं भी अपने स्किल पर काम करना चाहता हूं। मैं कड़ी मेहनत करना चाहता हूं और आगे आने वाले मैचों में अच्छा करना चाहता हूं।’
मैंने इससे पहले ड्यू में गेंदबाजी की है- आकाश मधवाल
आकाश मधवाल ने गुजरात टाइटंस के अहम बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। आकाश मधवाल ने रिद्धिमान साहा (2 रन), शुभमन गिल (6 रन) और डेविड मिलर को (41 रन) पर पवेलियन भेजा और 4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया। मैच के बाद आकाश मधवाल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रणनीति को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें हार्ड लेंथ बॉल डालने की हिदायत दी थी।
आकाश मधवाल ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा, ‘मैंने इससे पहले ओस में गेंदबाजी की है इसलिए यह मुश्किल नहीं था हमने इन चीजों को लेकर अभ्यास किया है। रोहित ने मुझसे कहा था कि हार्ड लेंथ के साथ शुरूआत करना और उसके बाद एक्यूरेसी पर ध्यान देना।’