RCB vs RR Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, IPL Match-60 के लिए
आईपीएल 2023 का 60वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 14, 2023 12:56 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 60वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) और राजस्थान रॉयल्स(RR) के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 12 अंको के साथ चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 अंको के साथ छठे पायदान पर है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दोनों ही टीमों के लिए आगामी मुकाबला जीतना बेहद अहम है।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स
दिन और समय- 14 मई, दोपहर 3ः30 बजे
जगह- सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(RCB vs RR) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
सवाई मानसिंह स्टेडियम की सतह एक समान उछाल के साथ एक तेज आउटफील्ड प्रदान करने के लिए जानी जाती है। जो बल्लेबाजों को एक बार सेट होने के बाद जल्दी से रन बनाने में सक्षम बनाती है। मैदान के इतिहास को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए नजर आ सकते हैं।
(RCB vs RR) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (Head to Head):
आईपीएल लीग में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 और राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं तीन मुकाबले बेनतीजे रहे हैं।
(RCB vs RR) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माहिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल
राजस्थान रॉयल्स (RR):
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पाडिक्कल, जेसन होल्डर, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
(Suggested Playing XI for RCB vs RR Dream 11 Fantasy Cricket) इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम:
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
यशस्वी जायसवाल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, संजू सैमसन, ग्लेन मैक्सवेल, शिमरन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, जोश हेजलवुड
कप्तान- फाफ डु प्लेसिस उप-कप्तान- विराट कोहली
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):
यशस्वी जायसवाल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, जोस बटलर, दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, रविचंद्रन अश्निन, युजवेंद्र चहल, जोश हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट
कप्तान- यशस्वी जायसवाल उप-कप्तान- युजवेंद्र चहल