आईपीएल 2023: बीच आईपीएल में हुआ अर्जुन तेंदुलकर पर बड़ा हमला, हाथ को किया गया टारगेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: बीच आईपीएल में हुआ अर्जुन तेंदुलकर पर बड़ा हमला, हाथ को किया गया टारगेट

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक जारी आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए चार मैचों में तीन विकेट लिए हैं।

Arjun Tendulkar. (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)
Arjun Tendulkar. (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का 63वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 16 मई को खेला जाएगा।

यह मुकाबला आईपीएल 2023 की अंकतालिका में 14 अंको के साथ तीसरे स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस (MI) और 13 अंको के साथ चौथे स्थान पर विराजमान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) दोनों के लिए ही अहम है, क्योंकि इस मैच का परिणाम प्लेऑफ में जाने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।

कुत्ते का शिकार बने अर्जुन तेंदुलकर

आपको बता दें, डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) पहले ही आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक बर्थ के लिए तगड़ी दावेदार है। वहीं दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास चार अंक हासिल करने का मौका है (MI के खिलाफ एक मैच और KKR के खिलाफ अंतिम लीग मैच), और अगर वे दोनों जीत जाते हैं, तो टीम का प्लेऑफ में जाना तय है, वहीं मुंबई इंडियंस (MI) के साथ भी यही समीकरण है।

इस बीच, LSG vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर चोटिल हो गए हैं, और हैरानी की बात यह है कि वह न तो प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए और ना ही मैच के दौरान, बल्कि उन पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया है, जिसका खुलासा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे ने खुद किया है।

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के युद्धवीर सिंह चरक और मोहसिन खान से मिलते हुए नजर आ रहे हैं, और इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। कुत्ते ने अर्जुन के गेंदबाजी करने वाले हाथ की अंगुलियों के पास काटा है। हालांकि, घाव ज्यादा नहीं है, क्योंकि युवा तेज गेंदबाज ने नेट्स पर बॉलिंग शुरू कर दी है।

यहां देखिए वो वीडियो

close whatsapp