'मुझे याद दिलाएं कब मैं उनकी गेंद पर आउट हुआ था'- आर्चर को लेकर किए गए एक ट्वीट पर स्मिथ का जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे याद दिलाएं कब मैं उनकी गेंद पर आउट हुआ था’- आर्चर को लेकर किए गए एक ट्वीट पर स्मिथ का जवाब

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 16 जून से खेला जाएगा।

Steve Smith Jofra Archer (Photo Source: Twitter)
Steve Smith Jofra Archer (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आगामी एशेज सीरीज शुरू होने में मात्र एक महीने का समय ही बचा हुआ है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 16 जून से खेली जाएगी। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त थोड़े मुश्किलों में नजर आ रही है क्योंकि जोफ्रा आर्चर वापस से कोहनी के चोट के चलते बाहर हो चुके हैं।

वहीं जेम्स एंडरसन भी हाल ही में घरेलू टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में एशेज सीरीज शुरू होने से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच माइंड गेम अभी से शुरू हो चुका है। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने जोफ्रा आर्चर को लेकर एक ट्वीट किया, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

स्टीव स्मिथ ने आर्चर को लेकर किया ऐसा ट्वीट-

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लंबे समय से चोट से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में आईपीएल के 16वें सीजन में आर्चर ने वापसी की थी लेकिन वह फिर से कोहनी की चोट से ग्रसित हो गए। आपको बता दें चोट के चलते जोफ्रा आर्चर 2021-22 में हुई एशेज सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे।

जोफ्रा आर्चर के बाहर होने पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने एक खबर साझा की है। जिस खबर में लिखा गया है कि 2019 एशेज सीरीज में जोफ्रा आर्चर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खौफ में रखा था। जिसके चलते अब उनके बाहर होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम राहत की सांस ले रही होगी। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टीव स्मिथ ने ट्वीटर पर लिखा, ‘Terrorised? मुझे याद दिलाएं की उन्होंने मुझे आखिरी बार कब आउट किया था।

यहां देखें स्टीव स्मिथ का वो ट्वीट-

आपको बता दें साल 2019 में दोनों टीम के बीच हुए एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान जोफ्रा आर्चर ने स्टीव स्मिथ को काफी ज्यादा परेशान किया था। टेस्ट मैच के चौथे दिन में आर्चर की तीखी बाउंसर स्टीव स्मिथ के हेलमेट से जाकर सीधा टकराई थी।

जिसके बाद 80 रनों पर स्मिथ को रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। जिसके बाद 40 मिनट बाद मैदान में वापसी करते हुए स्टीव स्मिथ 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स के हाथों आउट हो गए थे। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। लेकिन फिर स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे।

close whatsapp