17 मई- जाने आज क्या हुआ क्रिकेट जगत में?
इसी साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐसे सीरीज खेली जानी है।
अद्यतन - मई 17, 2023 6:08 अपराह्न

1- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान
इसी साल यानी 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और इसी से पहले पाकिस्तान क्रिकेट के डायरेक्टर मिकी आर्थर ने अपना पक्ष रखा है। उनके मुताबिक जिस तरीके का टैलेंट पाकिस्तान के पास है उसको देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि इस बार का वनडे वर्ल्ड कप हम ही जीत रहे हैं।
2- बेन स्टोक्स की अनुपलब्धता में ओली पोप ने टीम की कमान संभालने को लेकर दिया बड़ा बयान
इसी साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐसे सीरीज खेली जानी है। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इस समय चोटिल हैं और इसी को लेकर टीम के उपकप्तान ओली पोप ने अपना पक्ष रखा है। ओली पोप के मुताबिक अगर बेन स्टोक्स की जगह टीम की कमान उन्हें मिलती है तो वो चीजों को दोहराने की कोशिश नहीं करेंगे और जो टीम की जरूरत होगी वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे।
3- रोब की ने जोफ्रा आर्चर की चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट
इंग्लैंड के जबरदस्त तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस समय चोटिल हैं और उनको ठीक होने में भी काफी समय लगेगा। इसी को लेकर इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रोब की ने कहा कि, ‘जोफ्रा को थोड़ी किस्मत की जरूरत है और मुझे पूरी उम्मीद है कि किसी ना किसी समय उनकी किस्मत जरूर बदलेगी।’
4- केविन पीटरसन ने जोफ्रा आर्चर की चोट को लेकर रखा अपना पक्ष
केविन पीटरसन ने जोफ्रा आर्चर की चोट को लेकर अपना पक्ष रखा है। केविन के मुताबिक जोफ्रा की चोट इंग्लिश क्रिकेट के साथ उनका सफर पूरी तरह से खत्म कर देगी।
5- LSG बनाम MI मैच के बाद सुनील गावस्कर ने क्रुणाल पांड्या की जमकर प्रशंसा की
16 मई को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से करारी शिकस्त दी। मुकाबला खत्म होने के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने क्रुणाल पांड्या की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि LSG के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने पहले काफी अच्छी बल्लेबाजी की और उसके बाद अपने खिलाड़ियों के ऊपर भरोसा जताया जिसकी वजह से टीम ने मुंबई इंडियंस को मात दी।
6- सौरव गांगुली को अब ‘Z’ कैटेगरी सिक्योरिटी मिलेगी
वेस्ट बंगाल सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अब ‘Z’ कैटिगरी सिक्योरिटी मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक आप सौरभ गांगुली के घर के बाहर 8 से 10 पुलिस अधिकारी जरूर रहेंगे।
7- लंका प्रीमियर लीग की ओर से बड़ी खबर आई सामने
आबू धाबी टी-10 लीग की फ्रेंचाइजी द न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने आज यानी 17 मई को इस बात की घोषणा की है कि उन्होंने लंका प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में एक नई फ्रेंचाइजी को अपने साथ किया है जिसका नाम कोलंबो स्ट्राइकर्स रखा गया है।
8- मोहसिन खान ने अपने बुरे समय को याद किया
16 मई को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से करारी शिकस्त दी। इस बेहतरीन मैच में LSG की ओर से मोहसिन खान ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की। हालांकि काफी समय से मोहसिन चोटिल थे लेकिन उसके बावजूद उन्होंने इस मैच में काफी जबरदस्त गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी चोट को लेकर कहा कि, ‘सच में वो काफी खराब समय था और मुझे लगा कि अब मैं शायद ही क्रिकेट खेल पाऊंगा। मैं अपने हाथ को भी सीधा नहीं कर पा रहा था लेकिन डॉक्टर ने मेरा काफी साथ दिया और आज मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।’
9- ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए स्कॉटलैंड ने अपनी टीम की घोषणा की
ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर जिंबाब्वे में खेला जाना है और इसी को लेकर स्कॉटलैंड ने अपनी टीम की घोषणा की है।
टीम इस प्रकार है: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, माइकल लीस्क, टॉम मैकिनटोश, क्रिस मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, एड्रियन नील, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, हमजा ताहिर और मार्क वाट।
10- दिल्ली हाईकोर्ट ने पंजाब केसरी के खिलाफ मानहानि मामले में गौतम गंभीर को दी सलाह
आज यानी 17 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर को पंजाब केसरी के खिलाफ मानहानि मामले में सलाह दी है। पंजाब केसरी में छपी एक रिपोर्ट में गंभीर की तुलना पौराणिक राक्षस ‘भस्मासुर’ से की गई थी। मुकदमे के अनुसार, रिपोर्ट में गंभीर को एक जातिवादी व्यक्ति और असभ्य राजनेता होने का दावा किया गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि, ‘ऐसा किसी को अपनी कहना शोभा नहीं देता और इन सब के पीछे रिपोर्टर का ही हाथ है। जो शब्द पेपर में लिखे गए हैं वो गलत है। अगर रिपोर्टर उस जगह गया है और ऐसे कमेंट उन्होंने सुने हैं तो आपको इस तरह के शब्द पेपर में इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।