'उसे एक रुपया भी नहीं देना चाहिए'- चोटिल जोफ्रा आर्चर पर भड़के सुनील गावस्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उसे एक रुपया भी नहीं देना चाहिए’- चोटिल जोफ्रा आर्चर पर भड़के सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा कि, ऐसे में किसी भी खिलाड़ी को एक रूपये का भुगतान करने का कोई मतलब नहीं बनता है।

Sunil Gavaskar And Jofra Archer (Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar And Jofra Archer (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक बार फिर चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। बता दें उन्होंने इस सीजन सिर्फ पांच मैच ही खेले, जिसमें उन्होंने मात्र दो विकेट चटकाए। साथ ही वह आगामी एशेज सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

दरअसल जोफ्रा आर्चर कोहनी में लगी चोट के कारण काफी लंबे समय तक क्रिकेट से दूर थे लेकिन फिर चोट से ठीक हो जाने के बाद उन्होंने आईपीएल में वापसी की थी। लेकिन उनकी कोहनी की चोट फिर से उभर आई है जिसके बाद उन्हें अपने स्वदेश लौटना पड़ा।

वहीं जोफ्रा आर्चर के चोट पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि जब उन्हें (जोफ्रा आर्चर) पता था कि वह चोटिल हैं तो उन्हें अपने फ्रेंचाइजी को इसके बारे में सूचित करना चाहिए था। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें एक भी रूपये नहीं लेना चाहिए था।

आर्चर 100 प्रतिशत फिट नहीं लग रहे थे- सुनील गावस्कर 

बता दें Mid-Day को दिए इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा कि, मुंबई इंडियंस का जोफ्रा आर्चर के साथ क्या अनुभव रहा? उन्होंने यह जानते हुए भी उनपर दांव लगाया कि वह चोटिल है और अगले सीजन के लिए वह उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद भी उन्होंने आर्चर को मोटी रकम दी और उन्होंने इसके बदले में क्या दिया? वह 100 प्रतिशत फिट नहीं लग रहे थे। उन्हें इस बार में फ्रेंचाइजी को बताना चाहिए था।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, ऐसी स्थिति में किसी भी खिलाड़ी को एक रूपये का भुगतान करने का कोई मतलब नहीं बनता है, भले ही वह कितना भी बड़ा नाम क्यों ना हो। यह खिलाड़ी की चॉइस हैं कि उन्हें अपने देश के लिए या आईपीएल खेलना चाहते हैं। अगर वह आईपीएल के बजाय अपने देश को चुनते हैं तो फुल मार्क्स मिलना चाहिए। लेकिन अगर वह आईपीएल को चुनते हैं तो फिर फुल कमिटमेंट को पूरा करना होगा और इसके लिए कोई बहाना नहीं चलने वाला है। खासकर ऐसी चीजें उस समय बिलकुल नहीं होनी चाहिए जब टीम के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना बेहद जरुरी हो।

close whatsapp