RCB vs GT: 'विराट' रनों की बारिश के बीच, अनुष्का ने बरसाया कोहली पर प्यार  - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB vs GT: ‘विराट’ रनों की बारिश के बीच, अनुष्का ने बरसाया कोहली पर प्यार 

कोहनी ने खेली 101 रनों की शानदार पारी 

Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RCB vs GT: आईपीएल के जारी सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 21 मई, रविवार राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली के नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी के दम पर जीटी के सामने जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि कोहली का आईपीएल 2023 में लगातार दूसरा शतक है। तो वहीं कोहली के शतक जड़ने के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा समेत, चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद हर एक फैंस ने कोहली की इस पारी का अभिवादन किया है। बता दें कि आरसीबी के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है अगर उसे आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ में जगह बनानी है तो।

दूसरी ओर विराट कोहली ने आरसीबी के लिए इस मस्ट विन मुकबले में 61 गेंदों में 101 रनों का पारी खेल टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया है। गौरतलब है कि कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके और 1 छक्का लगाया।

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट 197 रन बनाए हैं। कोहली के 101 रनों के अलावा आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 28, माइकल ब्रेसवेल ने 26 तो अनुज रावत ने 23 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं आपको गुजरात की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो नूर अहमद ने 2 विकेट लिए तो मोहम्मद शमी, यश दयाल व राशिद खान एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आरसीबी से मिले 198 रनों का पीछा करते हुए जीटी इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं।

देंखे कोहली की पारी पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/KingSaab123890/status/1660330083519979522?s=20

https://twitter.com/gauravi122/status/1660330083406733312?s=20

close whatsapp