ENG vs IRE: फुल स्क्वॉड, शेड्यूल और कहां देख सकते हैं लाइव मैच, जानें पूरी जानकारी
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 1 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
अद्यतन - May 24, 2023 6:33 pm

इंग्लैंड (ENG) और आयरलैंड (IRE) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 1 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस टेस्ट मैच के बाद आगामी पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनने वाली है। इंग्लैंड टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स जो आईपीएल के 16वें का सीजन का हिस्सा थे। लेकिन चोटिल रहने के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिर्फ दो ही मैच खेल पाए थे।
बेन स्टोक्स अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए इंग्लैंड वापस लौट चुके हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर जिन्होंने लंबे समय बाद चोट से जूझने के बाद वापसी की थी। लेकिन आईपीएल लीग के दौरान वापस से चोटिल होकर बाहर कुछ महीनों के लिए बाहर हो चुके हैं। वहीं ओली रॉबिनसन और जेम्स एंडरसन जैसे खिलाड़ी अपने चोटों से इस वक्त रिकवर हो रहे हैं।
जॉनी बेयस्टो जो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले चोटिल हो गए थे, क्रिकेट के मैदान में वापसी करने के लिए तैयार है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पिछला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं आयरलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले एकमात्र टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहेगी।
(ENG vs IRE) इंग्लैंड बनाम आयरलैंड फुल स्क्वॉड:
इंग्लैंड (England):
बेन स्टोक्स (कप्तान). जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयस्टो. स्टुअर्ट ब्राड, हैरी ब्रूक, जेस क्राली, बेन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिनसन, जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड
आयरलैंड (Ireland):
एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम, थॉमस मेस, एंडी मैकब्राइन, जेम्स मैकुलम, पीटर मूर, कोनर ओलफेर्ट, पॉल स्ट्रींग, हैरी टैक्टर, लॉर्कन टकर, ब्लेयर टिकनर, क्रेग यंग
(ENG vs IRE) इंग्लैंड बनाम आयरलैंड शेड्यूल:
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 1 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
(ENG vs IRE) इंग्लैंड बनाम आयरलैंड ब्रॉडकास्टिंग डिटेल्स:
टेलिविजन- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनीलिव एप