गुजरात टाइटंस एक शानदार टीम है लेकिन मैं चाहता हूं CSK इस साल ट्रॉफी जीते- सुनील गावस्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

गुजरात टाइटंस एक शानदार टीम है लेकिन मैं चाहता हूं CSK इस साल ट्रॉफी जीते- सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा कि, चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के बाद हमेशा मेरी दूसरी फेवरेट टीम रही है।

MS Dhoni And Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस इस सीजन एक आखिरी बार एक दूसरे से भिड़ेगी। दोनों ही टीमें आईपीएल का खिताब जीतने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देगी।

वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल ट्रॉफी को लेकर अपनी प्रतक्रिया दी है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर का भी नाम शामिल है। बता दें उनका कहना है कि गुजरात एक शानदार टीम है लेकिन मैं चाहता हूं कि CSK यह ट्रॉफी जीते क्योंकि मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स मेरी दूसरी फेवरेट टीम है।

मैं चाहता हूं CSK आईपीएल ट्रॉफी जीते- सुनील गावस्कर 

बता दें स्पोर्ट्स टुडे पर बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के बाद हमेशा मेरी दूसरी फेवरेट टीम रही है। मेर दिल चाहता है कि CSK इस बार आईपीएल ट्रॉफी जीते क्योंकि इस ट्रॉफी को एक बार फिर धोनी जीतने में सक्षम है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, एक बार फिर धोनी यह साबित कर सकते हैं कि शांत रखकर और कूल रहकर फैसला करने से फर्क आ सकता है। गुजरात टाइटंस एक बेहतरीन टीम है। इस टीम को शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के रूप में शानदार सलामी बल्लेबाज मिला है।

बता दें CSK और GT के बीच आज आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं अगर चेन्नई इस मुकाबले को जीत जाती है तो वह मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। दरअसल मुंबई ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीते हैं। वहीं CSK बस इस रिकॉर्ड को तोड़ने से एक कदम दूर है। चेन्नई ने अब तक चार बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया है और MI ने पांच बार आईपीएल टाइटल को जीता है। वहीं गुजरात की टीम भी दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेगी।

close whatsapp