Cricket Buzz: जाने 28 मई के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 28 मई के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं और उनकी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

Chennai Super Kings (Photo Source: Twitter)
Chennai Super Kings (Photo Source: Twitter)

आज यानी 28 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा। अभी तक इस मैच को शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन बारिश की वजह से यह शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल चेन्नई सुपर किंग्स को अपना सपोर्ट दिया।

गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं और उनकी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अंतरराष्ट्रीय एक्शन दिवस महिला हेल्थ को लेकर एक बेहतरीन संदेश दिया।

हर्षा भोगले ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अगर आज इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला नहीं खेला जाता है तो इसका रिजर्व डे कल है।

close whatsapp