धोनी क्या जिंदगी भर खेलते रहेंगे क्या? MSD के संन्यास पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की तीखी प्रतिक्रिया
कपिल देव ने कहा कि, धोनी पिछले 15 साल से IPL खेल रहे हैं। वह जिंदगी भर खेलते रहें, तो यह नहीं होने वाला है।
अद्यतन - मई 29, 2023 11:53 पूर्वाह्न

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देगी। वहीं इस बीच धोनी के संन्यास को लेकर भी चर्चे काफी तेज हैं।
दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्लेयर के तौर पर यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि धोनी या CSK फ्रेंचाइजी के तरफ से अभी तक कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि इस फैसले को लेने के लिए उनके पास 8 से 9 महीने हैं।
क्या धोनी पूरी जिंदगी क्रिकेट खेलते रहेंगे- कपिल देव
वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी धोनी के संन्यास को लेकर अपनी राय रख चुके हैं। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी कपिल देव का नाम भी शामिल है। बता दें उनका कहना है कि क्या धोनी पूरी जिंदगी क्रिकेट खेलते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने धोनी की कप्तानी की जमकर तरफ भी की।
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा कि, धोनी पिछले 15 साल से IPL खेल रहे हैं। ऐसे में हम सिर्फ यहां धोनी की ही बात क्यों कर रहे हैं? उन्होंने अपना काम कर दिया है। हम उनसे और क्या चाहते हैं? क्या हम यह चाहते हैं कि वह जिंदगी भर खेलते रहें, तो यह नहीं होने वाला है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हमें उनका शुक्रगुजार होना चाहिए कि वह 15 साल तक आईपीएल खेलें। वह अगले साल खेले या नहीं खेलें लेकिन उन्होंने जाने से पहले काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन भले ही बड़ा स्कोर नहीं बनाया हो लेकिन उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। इससे यह पता चलता है कि क्रिकेट में कप्तान की क्या अहमियत होती है।