आईपीएल 2023: रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने पहले बढ़ाई सबकी धड़कने और फिर कर दी 2024 में रिटर्न गिफ्ट देने की बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने पहले बढ़ाई सबकी धड़कने और फिर कर दी 2024 में रिटर्न गिफ्ट देने की बात

एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में रोहित शर्मा के साथ सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

MS Dhoni. (Image Source: BCCI-IPL/ESPN)
MS Dhoni. (Image Source: BCCI-IPL/ESPN)

एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांचवां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब दिलाने के बाद अपने रिटायरमेंट पर एक बड़ी अपडेट दी है।

आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 29 मई को आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेट से मात देकर पांचवां खिताब अपने नाम किया है। मैच के बाद महान क्रिकेटर धोनी ने कहा है कि वह फिलहाल संन्यास नहीं ले रहे हैं, क्योंकि वह अगले साल आईपीएल 2024 में खेलना चाहते हैं, जिसके लिए वह अगले 6-7 महीने ट्रैन होंगे और अगर उनकी बॉडी उनका साथ देती हैं, तो उनका अगले सीजन में आखिरी बार मैदान पर लौटना तय है।

एमएस धोनी ने फैंस को दिया अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट

भारत के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने आगे कहा कि रिटायरमेंट की घोषणा करना उनके लिए आसान निर्णय होता, लेकिन उन्होंने 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व करने के लिए वापसी करने का कठिन फैसला लिया, जो उनके फैंस के लिए एक गिफ्ट होगा।

एमएस धोनी ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हर्षा भोगले को बताया: “आप जवाब चाहते हैं? यदि आप हालात देखें तो यह मेरे लिए रिटायरमेंट की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है। लेकिन मैंने इस सीजन में जहां भी खेला है, वहां मेरे लिए फैंस ने जितना प्यार और स्नेह दिखाया है, उसे देखकर मुझे लगता है कि मेरे लिए ‘थैंक यू वैरी मच’ कहना बहुत आसान होगा। लेकिन मेरे लिए मुश्किल यह होगा कि मैं 9 महीने कड़ी मेहनत करूं और वापस आकर आईपीएल का कम से कम एक और सीजन खेलूं।

लेकिन बहुत कुछ मेरे शरीर पर निर्भर करता है। मुझे अपना अंतिम फैसला लेने में 6-7 महीने लगेंगे। यह मेरे फैंस के लिए मेरी तरफ से एक तोहफा होगा। यह मेरे लिए आसान नहीं है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपना प्यार और स्नेह दिखाया है, मुझे लगता है वे रिटर्न गिफ्ट के हकदार हैं।”

close whatsapp