IPL 2023 Final: CSK की रिकाॅर्ड पांचवी जीत पर जडेजा की पत्नी ने उनके बीच मैदान पर छुए पैर, देखें वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 Final: CSK की रिकाॅर्ड पांचवी जीत पर जडेजा की पत्नी ने उनके बीच मैदान पर छुए पैर, देखें वायरल वीडियो 

जडेजा ने फाइनल में 6 गेंदों में 15 रनों की पारी खेल सीएसके को मैच जिताया था

Ravindra Jadeja and Rivaba (Image Credit- Twitter)
Ravindra Jadeja and Rivaba (Image Credit- Twitter)

IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 एक धमाकेदार अंदाज में खत्म हुआ है। बता दें कि कल 29 मई को हुए आईपीएल फाइलन में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर कुल पांचवी बार आईपीएल खिताब पर कब्जा कर लिया।

बता दें कि वर्षा बाधित इस मैच में गुजरात से सीएसके को मिले 15 ओवर में 170 रनों के संशोधित लक्ष्य को टीम ने रवींद्र जडेजा के अंतिम ओवर में करिश्माई बल्लेबाज के दम रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया था। गौरतलब है कि मैच में सीएसके को अंतिम 2 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत होती और जडेजा पांचवी और छठी गेंद पर क्रमश: छक्का व चौका जड़ अपनी टीम को मैच जिता देते हैं।

तो वहीं इसके टीम की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और डगआउट से सभी खिलाड़ी जडेजा की ओर भागे चले आते हैं और उन्हें जीत की बधाई देते हैं। इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा, जडेजा से मिलने मैदान पर आती हैं और आते सीधे ही वह रवींद्र जडेजा के पैर छूती हैं।

बता दें कि इस घटना की वीडियो ने मैच के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। साथ ही इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं, तो कई फैंस जडेजा की पत्नी रिवाबा को संंस्कारी पत्नी बता रहे हैं।

देखें वायरल वीडियो

दूसरी ओर आपको रवींद्र जडेजा की पत्नी के बारे में जानकारी दें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। तो वहीं हाल में ही वह गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर सीट से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ी थी और जीत हासिल कर वो विधायक भी बन चुकी है।

close whatsapp