डेविड वॉर्नर की इस एक हरकत की वजह से क्रिकेट से हमेशा के लिए दूर हो जाते स्टीव स्मिथ!
भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली पारी में डेविड वॉर्नर ने 43 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - Jun 9, 2023 11:00 am

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल में खेला जा रहा है। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 469 रन पर ऑलउट हो गई थी। ट्रैविस हेड ने (163 रन) और स्टीव स्मिथ ने (121 रन) की पारी खेली। डेविड वॉर्नर टेस्ट फॉर्मेट में थोड़े खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, जिसके चलते कयास लगाए जा रहे थे कि वॉर्नर WTC फाइनल प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं।
लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट ने डेविड वॉर्नर को प्लेइंग 11 में जगह दी, और वॉर्नर ने निराश ना करते हुए टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। वॉर्नर ने WTC फाइनल के लिए अपने बल्लेबाजी गार्ड में बड़ा बदलाव किया था, जिसे लेकर उनके साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
मैंने पहले ऐसा अनुभव नहीं किया था- स्टीव स्मिथ
आईपीएल 2023 के शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए वॉर्नर ने WTC फाइनल में 60 गेंदो में 43 रनों की पारी खेली। वॉर्नर ने फाइनल में खुद को क्रीज में बहुत गहराई तक जाने से बचाने के लिए विकेटों के करीब एक गहरा होल बनाया। उन्होंने अपने मूवमेंट का आकलन करने के लिए क्रीज के पीछे एक लाइन भी बनाई थी।
इसी के बारे में बात करते हुए स्टीव स्मिथ ने इंडिया टूडे पर बात करते हुए कहा, ‘हां मैं इसमें लगभग गिर ही गया था। मैं वास्तव में इसके आस-पास भी नहीं घूमा। लेकिन ईमानदारी से कहूं पहली कुछ गेंदो का सामना करते हुए मेरा एड़ी मुड़ गई थी। फिर मुझे इसकी आदत हो गई लेकिन यह अजीब था। मैंने वास्तव में उस तरह से पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था।’
स्टीव स्मिथ ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता बस संतुलन बिगड़ जाता है, जब मैं ऑफ स्टंप की ओर जा रहा हूं और मुझे वहां होल मिल गया है यह कुछ ऐसा था जिसे मैंने पहले अनुभव नहीं किया था, लेकिन शायद मुझे इसे अधिक बार करने की आवश्यकता है यह मेरे लिए काम करता है। इसलिए वह उस होल को खोदना जारी रख सकते हैं।’
वहीं बात मैच की करें तो बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया इस वक्त मुसीबत में हैं। दूसरे दिन के अंत तक टीम ने 151 रन पर 5 विकेट खो दिए हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से इस वक्त 318 रन पीछे चल रही है।