"पहले शार्दुल, फिर उमेश...": आकाश चोपड़ा ने WTC 2023 Final के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठाने वाले लोगों को लिया आड़े हाथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

“पहले शार्दुल, फिर उमेश…”: आकाश चोपड़ा ने WTC 2023 Final के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठाने वाले लोगों को लिया आड़े हाथ

उमेश यादव ने पहली पारी में 23 ओवरों में बिना विकेट लिए 77 रन दिए थे। 

Umesh Yadav, Aakash Chopra and Shardul Thakur. (Image Source: Twitter/ICC)
Umesh Yadav, Aakash Chopra and Shardul Thakur. (Image Source: Twitter/ICC)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय इंग्लैंड के द ओवल में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल का तीसरा दिन काफी रोमांचक था। टेस्ट क्रिकेट के इस महामुकाबले में जहां पहले दो दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नाम रहे, वहीं तीसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार वापसी की।

टीम इंडिया ने WTC 2023 फाइनल के तीसरे दिन गेंद और बल्ले दोनों के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया और मैच में वापसी की, और ऑस्ट्रेलिया को दबाव महसूस करने के लिए मजबूर किया। भारत की पहली पारी के हीरो थे – अजिंक्य रहाणे (89) और शार्दुल ठाकुर (51), जिसके चयन पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए थे, लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपनी टीम की लाज बचाई।

WTC फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठाने वालों पर भड़के आकाश चोपड़ा

अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं, और 124 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी है, जिसका श्रेय उमेश यादव और रवींद्र जडेजा को जाता है, जो अब तक दो-दो विकेट चटका चुके हैं। आपको बता दें, जारी WTC 2023 फाइनल के लिए उमेश यादव के चयन पर भी कई सवाल उठाए गए थे, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ने पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद दूसरी पारी में अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।

इसी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि जो लोग पहले दिन शार्दुल ठाकुर की आलोचना कर रहे थे, वे तीसरे दिन उमेश यादव की आलोचना करने लगे, जबकि दोनों ने अपने चयन के साथ अब तक न्याय किया है। उमेश यादव ने पहली पारी में 23 ओवरों में बिना विकेट लिए 77 रन दिए थे।

आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा: “जो लोग पहले दिन शार्दुल के चयन की आलोचना कर रहे थे … वे तीसरे दिन उमेश के चयन की आलोचना करने लगे।”

close whatsapp