जून 14- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की क्रिकेट जगत की ताजा-तरीन खबरें
अद्यतन - Jun 14, 2023 4:11 pm

1. रोहित की कप्तानी पर बोर्ड ले सकता है बड़ा फैसला
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे फाॅर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी खतरे में बताई जी रही है। बता दें कि इसको लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारत के वेस्टइंडीज दौरे के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकता है।
2. WTC में टीम इंडिया के टाॅप स्कोरर अजिंक्य रहाणे को लेकर जाफर ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में ही हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है। जाफर का कहना है कि उन्होंने इस बड़े दवाब को झेला है।
3. ICC ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए बनाए नए नियम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दुनिया भर में बढ़ रही फ्रेंचाइजी लीगों से क्रिकेट बोर्डों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हो रहे नुकसान से बचाने का रास्ता आखिरकार ढूंढ निकाला है। बता दें कि आईसीसी ने इस समस्या से निपटने के लिए दो नए नियम पेश किए हैं जो अगले महीने सभी के सामने पेश किए जाएंगे।
4. वेस्टइंडीज दौरे के लिए हरभजन सिंह ने चुनी अपनी टी-20 टीम
भारत का वेस्टइंडीज दौरा अगले महीने 12 जुलाई, 2023 से शुरू होने वाला है और इस दौर पर होने वाली टी-20 सीरीज के लिए हरभजन सिंह ने अपनी टी-20 चुनी है। बता दें कि भज्जी ने अपनी इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं दी है।
5. WTC फाइनल में हार के बाद हार्दिक पांड्या को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा है कि वह जल्द ही उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए देखना चाहते हैं। गांगुली का कहना है कि इंग्लैंड जैसी परिस्थिति में हार्दिक कारगार साबित हो सकते हैं।
6. चार साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में खेला जाएगा ये घरेलू टूर्नामेंट, BCCI ने दी हरी झंडी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने करीब चार साल बाद दिलीप ट्राॅफी को एक बार फिर से शुरू करने का फैसला किया है। बता दें कि दिलीप ट्रॉफी 28 जून से 15 जुलाई तक बैंगलोर में 6 जोनल टीमों के बीच खेला जाएगा।
7. एशेज सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर बोले मोईन अली
ऑस्ट्रेलिाय के खिलाफ एशेज सीरीज के ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को वापस लेने वाले मोईन अली ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह इसे टेस्ट करियर की तरह नहीं देखते हैं। यह फ्री हिट है। वह अपनी जगह के लिए नहीं खेल रहे हैं।
8. वर्ल्ड कप 2023: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
इस साल के अंत में भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा है कि दोनों देशों के बीच होने वाला यह मुकाबला कुछ देर के लिए दिल की धड़कनों को रोकने वाला होगा, क्योंकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है और यह मैच भावुक व फैंस से भरा होने वाला है।
9. MLC 2023: लास एंजलिस नाइट राइडर्स ने आगामी मेजर लीग क्रिकेट के लिए साइन किए KKR के ये 4 प्लेयर्स
अमेरिका की बहुप्रतीक्षित मेजर लीग के पहले सीजन के लिए लास एंजलिस नाइट राइडर्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल समेत इन चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।
10. भारत के WTC शेड्यूल 2023-25 की हुई घोषणा
भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों का लगभग पूरा शेड्यूल फैंस के सामने आ चुका है। बता दें कि भारत इस शेड्यूल की शुरूआत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करने वाला है।
11. टेस्ट रैंकिंग में टाॅप तीन में काबिज ऑस्ट्रेलियाई
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद आईसीसी ने पुरूष बल्लेबाजों की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। बता दें कि इस रैंकिंग में पहले तीन स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी मौजूद हैं। पहले नंबर पर 903 रेटिंग पाॅइंट के साथ मार्नस लाबुशेन हैं, जबाकि दूसरे पर स्टीव स्मिथ और तीसरे स्थान पर ट्र्रैविस हेड मौजूद हैं।