TNPL 2023 में DRS को लेकर हुए हंगामे पर अश्विन अन्ना की तारीफ के साथ तीखी बात कह गए आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

TNPL 2023 में DRS को लेकर हुए हंगामे पर अश्विन अन्ना की तारीफ के साथ तीखी बात कह गए आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने आर अश्विन को थर्ड अंपायर के फैसले की समीक्षा करने की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठाया!

Aakash Chopra and R Ashwin. (Image Source: Twitter)
Aakash Chopra and R Ashwin. (Image Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने हाल ही में जारी तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2023 के डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम Ba11sy त्रिची मैच के दौरान घटित हुई दिलचस्प और अनोखी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, डिंडीगुल ड्रैगन्स के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और Ba11sy त्रिची के बल्लेबाज आर राजकुमार दोनों ने 14 जून को खेले गए एक TNPL 2023 मैच के दौरान एक ही गेंद पर DRS लिया, पर नतीजा नहीं बदला, लेकिन इस अनोखी घटना ने सभी को चकित जरूर कर दिया। इस घटना के बाद TNPL काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गया।

अश्विन ने TNPL को विश्व स्तर पर फेमस बना दिया है: आकाश चोपड़ा

इस बीच, आकाश चोपड़ा ने कहा कि इस घटना ने या यूं कहे कि अश्विन ने TNPL को विश्व स्तर पर ध्यान आकर्षित करने में मदद की। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा अश्विन अन्ना की छोटी सी बात ने TNPL को क्रिकेट की दुनिया के नक्शे पर ला दिया है। वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और एक विकेट लिया था, और फिर दूसरे विकेट के लिए उन्होंने अपील की, जहां अंपायर ने बल्लेबाज को आउट दिया था। अश्विन और उनके सभी साथी खुश थे, लेकिन बल्लेबाज ने रिव्यू मांग लिया।

थर्ड अंपायर ने प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए सभी एंगल की जांच की और पता लगाया कि गेंद बल्ले तक नहीं पहुंची थी जब बल्ले के जमीन से टकराने के कारण स्पाइक आया था। बल्लेबाज ने रिव्यु लेकर अच्छा किया, और थर्ड अंपायर ने बहुत अच्छी अंपायरिंग की और नॉट-आउट दिया।

आर अश्विन की हरकत से हैरान हैं आकाश चोपड़ा

इस बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाज ने खुलासा किया कि वह ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा आर अश्विन को थर्ड अंपायर के फैसले की समीक्षा करने की अनुमति दिए जाने से हैरान थे। कमेंटेटर ने कहा अश्विन ने कहा कि वह फिर से रिव्यु लेना चाहते हैं। उन्होंने DRS पर रिव्यु की मांग की और यह भी हुआ, जो मेरी समझ से परे है। मुझे लगता है कि जब TNPL के अधिकारी इसके बारे में सोचेंगे, तो कहेंगे कि यह विकल्प तो उपलब्ध ही नहीं था।

आप ऐसा नहीं कर सकते। इसके कई कारण हैं – आपको 15 सेकंड के भीतर DRS की मांग करनी होती है। रिव्यू लिया गया और थर्ड अंपायर ने पूरी ईमानदारी से बताया कि उन्होंने क्या पाया है। अब आप थर्ड अंपायर के फिसलने की समीक्षा कर रहे हैं और फिर उसे ही जज बनने के लिए कह रहे हैं।

close whatsapp