जून 19- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 19 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - जून 19, 2023 4:11 अपराह्न

1. बीसीसीआई को लेकर जावेद मियांदाद ने दिया ऐसा बयान
बीसीसीआई जल्द ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर सकती है। पाकिस्तान वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। लेकिन इस बीच भारत को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी जावेद मियांदद ने बड़ा बयान दे दिया है। जावेद मियांदाद का कहना है कि, भारत पाकिस्तान आने को तैयार नहीं है ऐसे में पाकिस्तान को भी वहां नहीं जाना चाहिए भारत आए नहीं तो भाड़ में जाए, हम बेहतरीन क्रिकेटर तैयार कर रहे हैं।
2. मोईन अली की चोट और आईसीसी नियम उल्लंघन को लेकर इयोन मोर्गन ने कही यह बात
इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मोईन अली ने पहली पारी में 18 रन बनाए और साथ ही दो महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं। पहली पारी के दौरान मोईन अली को चोट लग गई। जिस पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयोन मोर्गन का कहना है कि मोईन अली ने आईपीएल में सिर्फ 26 ओवर की फेंके थे और उन्होंने इसके बाद एक ही दिन में टेस्ट क्रिकेट में 29 ओवर फेंके। उन्होंने लगातार गेंदबाजी नहीं की जिसकी वजह से उनकी उंगली में चोट लग गई। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. RCB के खिलाफ मैच में हेलमेट फेंकने पर आवेश खान ने तोड़ी चुप्पी
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच जीतने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी आवेश खान ने हेलेमट फेंक दिया था। आईपीएल ने मैच के बाद उन पर भारी जुर्माना भी लगाया था। अब आवेश खान ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्हें पछतावा हो रहा है, उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. उस्मान ख्वाजा को 44 टेस्ट मैचों के बाद ही सताने लगा था यह डर
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में उस्मान ख्वाजा ने 141 रनों की शानदार पारी खेली है। दूसरी पारी में भी शानदार खेल बरकरार रख उस्मान ख्वाजा टीम को जीत दिलाते हुए नजर आ सकते हैं। इसी बीच उस्मान ख्वाजा ने 2019 के उस पल को याद किया जब उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। और 44 टेस्ट मैचों के बाद ही उन्हें लग रहा था कि उनका टेस्ट करियर खत्म हो सकता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. बेन स्टोक्स की कप्तानी से बेहद प्रभावित है कुमार संगकारा
बेन स्टोक्स की कप्तानी में टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड टीम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी बेन स्टोक्स ने 393 रनों पर घोषित कर दी थी। इस फैसले की हर ओर काफी चर्चा हो रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीसरे दिन 386 ऑल आउट हो गई, जिसका श्रेय मैदान पर स्टोक्स की सूझबूझ सूझबूझ और फिल्ड सेट-अप को जाता है। इस बीच पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा बेन स्टोक्स की कप्तानी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। कुमार संगकारा का मानना है कि इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतते हुए नजर आ सकती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहे हैं रविचंद्रन अश्विन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के प्लेइंग 11 में रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं मिली थी। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आर अश्विन के नहीं खेलने पर सवाल उठाए हैं। वहीं अब हाल ही में अश्विन ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया है कि, लोग उन्हें ओवरथिंकर का टैग दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, किसी को भी दूसरे के लाइफ पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. आईपीएल के दम पर वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे हैं कगिसो रबाडा
वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल भारत में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आपको बता दें साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार 1992 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका जोश में नजर आ रही है। कगिसो रबाडा का कहना है कि साउथ अफ्रीका के पास आगामी वर्ल्ड कप 2023 में एक बहुत बड़ा पॉजिटिव पॉइंट है, क्योंकि अधिकतर खिलाड़ियों के पास भारत के लगभग सभी मैदानों पर खेलने का अनुभव है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. राहुल द्रविड़ के सपोर्ट में उतरे ग्रीम स्मिथ
टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद कोच राहुल द्रविड़ की जमकर आलोचना हो रही है। लेकिन ग्रीम स्मिथ राहुल द्रविड़ को सपोर्ट करते हुए नजर आए। ग्रीम स्मिथ का कहना है कि, राहुल द्रविड़ एक क्वालिटी मैन और क्वालिटी परफॉर्मर हैं और उन्हें टीम इंडिया को फिर से बनाने के लिए एक और मौका मिलना चाहिए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. मोईन अली पर लगे जुर्माने को लेकर ब्रैड हॉग ने कही यह बात
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोइन अली आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आए। जिसके चलते उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। जिस पर ब्रैड हॉग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीटर पर लिखा, ‘25% का जुर्माना लगाना मेरे हिसाब से थोड़ा ज्यादा था। मोईन अली जानबूझकर ऐसा नहीं कर रहे थे और अगर उन्होंने यह नहीं किया होता तो चीजें और भी ज्यादा खराब हो सकती थी। उन्होंने अपनी उंगली पर स्प्रे लगाया था और यह बात पूरी तरह से सही है।’ (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार हाल ही में आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे। भुवी 14 मैच में सिर्फ 16 विकेट ले पाए। भुवी ने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच 2022 में खेला था, वहीं उन्होंने आखिरी वनडे मैच भी साल 2022 में खेला था। हाल ही में सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)