Ashes 2023: नाथन लियोन के लिए पैट कमिंस के शब्द सुन कहीं उस्मान ख्वाजा और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज न मान जाए बुरा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: नाथन लियोन के लिए पैट कमिंस के शब्द सुन कहीं उस्मान ख्वाजा और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज न मान जाए बुरा!

पैट कमिंस ने पहले एशेज 2023 टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ नाथन लियोन के शॉट की तारीफ की।

Nathan Lyon and Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)
Nathan Lyon and Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज Pat Cummins ने अपनी टीम के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन की जमकर तारीफ की। कमिंस ने कहा लियोन जैसा क्रिकेटर टीम में होना कप्तान के सौभाग्य की बात होती है।

पैट कमिंस ने यह बयान इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज 2023 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दो विकेट की जीत के बाद दिया। आपको बता दें, नाथन लियोन पहले एशेज 2023 टेस्ट की दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए, और ऑस्ट्रेलिया के 281 रनों के सफल चेज में अहम योगदान दिया, जिस पर पैट कमिंस ने कहा स्टार स्पिनर जैसा प्लेयर पाना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है।

 नाथन लियोन एक कप्तान का सपना है: पैट कमिंस

इस बीच, जब ऑस्ट्रेलिया ने अपना आठवां विकेट गंवाया, उस समय भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस को जीत के लिए और 54 रन चाहिए थे। तब पैट कमिंस को एक ऐसे प्लेयर की जरुरत थी, जो दूसरे छोर पर टिक सके, और वो काम नाथन लियोन ने किया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी।

यहां पढ़िए: पहले Ashes 2023 टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद हरभजन सिंह ने गिनाई बेन स्टोक्स की गलतियां

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने इस मैच में 73 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली, और साथ ही नाथन लियोन (28 रन पर 16* रन) के साथ नौवें विकेट के लिए शानदार नाबाद 55 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 281 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने में मदद की।

कमिंस ने ब्रॉड के खिलाफ लियोन के शॉट की तारीफ की

पैट कमिंस ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा: “नाथन लियोन बहुत बड़े प्लेयर हैं, दोनों पारियों में उन्होंने एक छोर को संभाले रखा और दोनों परियों में महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं। वह एक संपूर्ण सुपरस्टार हैं, वह शांत हैं और वह अपना काम बखूबी जानते हैं। वह एक कप्तान का सपना है।”

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने लियोन के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया जब स्टार स्पिनर ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ चौका जड़ा था। कमिंस ने कहा, “मैंने उसकी ओर देखा और कहा, नाइस शॉट, गैरी!”

close whatsapp