ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सामना आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को रिलीज किया जाएगा पूरा शेड्यूल - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सामना आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को रिलीज किया जाएगा पूरा शेड्यूल

BCCI ने ICC को काफी समय पहले ही वनडे वर्ल्ड के शेड्यूल का ड्राफ्ट भेज दिया था।

World Cup (Photo Source: Twitter)
World Cup (Photo Source: Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं। दरअसल सभी टीमें अभी से ही इस मुकाबले को जीतने के लिए तैयारियों में लग गई है। बता दें इस बार वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत के पास है। अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल ICC 27 जून को वनडे वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल के ऑफिसियल घोषणा की योजना बना रहा है। बता दें 5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद अक्टूबर 8 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जाएगा, जो चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने की उम्मीद है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

BCCI ने ICC को काफी समय पहले ही वनडे वर्ल्ड के शेड्यूल का ड्राफ्ट भेज दिया था

दरअसल BCCI ने ICC को काफी समय पहले ही वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ड्राफ्ट भेज दिया था। लेकिन इसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा था। साथ ही PCB ने अभी तक आईसीसी को शेड्यूल को लेकर अपनी ओर से अप्रूवल भी नहीं भेजा है।

 

दरअसल कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नजम सेठी ने वनडे वर्ल्ड कप में पाक टीम के हिस्सा लेने को लेकर बयान दिया था। बता दें उनका कहना था कि, हमने ICC को पहले ही यह बता दिया कि हम इस शेड्यूल को लेकर अपनी सहमति या असहमति नहीं दे सकते हैं। क्योंकि यह हमारी सरकार पर निर्भर करता है। ठीक जिस तरह से भारतीय टीम अपनी सरकार की अनुमति पर निर्भर करती है। अभी कुछ कह नहीं सकते कि हम अहमदाबाद में भारत के साथ खेलेंगे या नहीं।

यहां पढ़िए: सरफराज खान को रणजी अब नहीं खेलना चाहिए- सुनील गावस्कर 

इतना ही नहीं PCB ने ICC की ओर से भेजे गए ड्राफ्ट शेड्यूल में अपने 2 मैचों के वेन्यू को लेकर बदलाव करने की भी मांग की है। बता दें इसमें एक मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर और दूसरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू के मैदान पर होने वाला है। दरअसल पाक टीम स्पिन के लिए मददगार पिच पर अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहती।

close whatsapp