वेस्टइंडीज के लिए खेलने के सम्मान को वापस लाना होगा: जोएल गार्डनर
ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने 7 विकेट से मात दी थी।
अद्यतन - Jul 3, 2023 7:43 pm

पूर्व क्रिकेटर जोएल गार्डनर ने स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद बड़ा बयान दिया है। बता दें, ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने 7 विकेट से मात दी थी। वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और उनका इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड में खेलने का सपना लगभग खत्म हो चुका है।
जोएल गार्डनर अपनी टीम के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है। जोएल गार्डनर ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में 1979 का वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने कहा कि इस समय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और साथ ही उन्होंने कैसे वेस्टइंडीज टीम के खेल में गिरावट देखने को मिली है इसको लेकर भी अपना पक्ष रखा।
NDTV के मुताबिक जोएल गार्डनर ने कहा कि, ‘हम लोग इस समय जैसे हैं वैसे पहले नहीं थे। पहले हमें वेस्टइंडीज के लिए खेलने में एक सम्मान महसूस होता था। यही हमारा प्रोत्साहन होता था। आज के समय में युवा खिलाड़ी टी-20 लीग को ज्यादा प्यार दे रहे हैं। उनको गलत कहना भी ठीक नहीं होगा क्योंकि वो अपने आप को लेकर चीजें सोच रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारे समय में भी खिलाड़ियों को ज्यादा रुपए नहीं मिलते थे। ज्यादातर काउंटी क्रिकेट से हमारे पास आता था लेकिन आज के समय में क्रिकेटर्स को काफी पैसे मिल रहे हैं और इसी वजह से उनका ध्यान लीग क्रिकेट की ओर ज्यादा जा रहा है। इसमें उनकी गलती नहीं है। वेस्टइंडीज के लिए खेलने की सोच को वापस लाना बेहद जरूरी है।’
हमारे खेल का स्तर सच में काफी गिर गया है: गॉर्डन ग्रीनिज़
सिर्फ वेस्टइंडीज के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से गॉर्डन ग्रीनिज़ भी इस इंटरव्यू का एक हिस्सा थे। उन्होंने भी वेस्टइंडीज के खराब प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा। गॉर्डन ग्रीनिज़ के मुताबिक वेस्टइंडीज को पहले हार जावे देखने में काफी बुरा लगता था लेकिन आप ऐसा कुछ नहीं लगता क्योंकि खेल का स्तर पिछले काफी सालों में काफी गिर गया है।
गॉर्डन ग्रीनिज़ ने कहा कि, ‘देखिए, मैं अब ज्यादा क्रिकेट नहीं देखता, खासतौर पर लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट। पहले जब वेस्टइंडीज हारती थी तब हमें काफी बुरा लगता था लेकिन अब इस पर इतना गिर गया है कि मुझे इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता। लेकिन हां यह बात भी है कि वर्ल्ड कप कॉफी वेस्टइंडीज के बिना सोचना बहुत ही मुश्किल है। अब हमारी टीम में वो गहराई नहीं रह गई है।’