आकाश चोपड़ा ने ODI World Cup को लेकर BCCI से किया खास अपील, कहा- इस यादगार बनाना है तो पहले……
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ऐसे में इस विश्व कप को एक अद्भुत बनाएं, जिसकी हम सभी उम्मीद करते हैं, क्योंकि यह लंबे समय के बाद भारत में आया है।
अद्यतन - जुलाई 9, 2023 1:13 अपराह्न

वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल भारत में होगा। जिसको लेकर ICC ने शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक 5 अक्टूबर से इस महामुकाबले का आगाज होगा, जो 15 नवंबर तक चलेगा। वहीं 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।
बता दें इस मुकाबले को लेकर सभी टीमें अभी से ही तैयारियां कर रही हैं। वहीं BCCI भी वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां में लगा हुआ है। बता दें कुछ स्टेडियम को रिनोवेट किया जाएगा। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि BCCI को अगर यह मुकाबला यादगार बनाना है तो फैंस की सुविधाओं को सबसे पहले ध्यान में रखें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कौन सी चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
हम दर्शकों के अनुभव को खूबसूरत नहीं बनाते हैं तो यह एंजॉयबल नहीं होगा- आकाश चोपड़ा
बता दें अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, स्टेडियम अपग्रेड करने के लिए पैसे मिलेंगे। मुझे लगता है हर वेन्यू के लिए 50 करोड़ रुपये मिलेंगे। ऐसे में इस विश्व कप को एक अद्भुत बनाएं, जिसकी हम सभी उम्मीद करते हैं, क्योंकि यह लंबे समय के बाद भारत में आया है। अगर हम दर्शकों के अनुभव को खूबसूरत नहीं बनाते हैं तो यह एंजॉयबल नहीं होगा।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मेरी राय में कौन सी महत्वपूर्ण चीजें की जानी चाहिए? खासकर विकलांग लोगों के लिए, आपको उनके लिए रैंप बनाने की जरूरत है। मैं कहूंगा कि आपको उनके लिए एक अच्छा अनुभव बनाने की जरूरत है। मुझे लगता है कि दूसरी चीज जो जरूरी है वह है टॉयलेट, स्वच्छता और सफ़ाई । आपको इसे बिल्कुल बेहतर बनाना होगा।
बता दें इन अपग्रेड्स को करके, बीसीसीआई दर्शकों की जरूरतों और आराम को पूरा करते हुए वास्तव में एक यादगार विश्व कप का आयोजन कर सकता है। BCCI इन चीजों पर ध्यान जरूर देगा ताकि फैंस को यह पसंद आए और उनके लिए यह विश्व कप यादगार बन जाए।
यहां पढ़ें : ‘मैं पुजारा सर की तरह बैटिंग नहीं कर सकता…’- कुछ ज्यादा ही बड़ी बात बोल गए पृथ्वी शॉ