WI vs IND 1st Test, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा।
अद्यतन - जुलाई 12, 2023 7:39 अपराह्न

भारत (IND) और वेस्टइंडीज (WI) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा। टीम इंडिया को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को लगातार दो बार WTC फाइनल में हार झेलनी पड़ी है। वेस्टइंडीज दौरे से टीम 2023-2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल की शुरूआत करेगी, जिसके चलते टीम शानदार खेल दिखाना चाहेगी।
वहीं बात वेस्टइंडीज की करें तो टीम ने पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर जगह बनाई थी। टीम ने पिछली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। टीम अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल की शानदार शुरूआत करना चाहेगी।
(WI vs IND) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट मैच
दिन और समय- 12 जुलाई से 17 जुलाई, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- विंडसर पार्क, डोमिनिका
लाइव स्ट्रीमिंग- डीडी स्पोर्ट्स, फैनकोड और जियोसिनेमा
(WI vs IND) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
विंडसर पार्क का ट्रैक बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों के लिए अधिक अनुकूल है। मैच में स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे, पिच से उन्हें टर्न और उछाल मिलेगा। जो बल्लेबाज स्पिन का अच्छी तरह से मुकाबला कर सकते हैं। उनके पास निश्चित रूप से यहां अच्छा प्रदर्श करने के बेहतर मौके हैं। टॉस जीतकर यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही होगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 249 रन है।
(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head):
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 98 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 30 और वेस्टइंडीज ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 46 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज फुल स्क्वॉड:
वेस्टइंडीज (West Indies):
क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), एलिक अथानाजे, रहकीम कॉर्नवाल, शैनन ग्रेबियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर, केमर रोच, टैगेनारिन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जोमेल वारिकन।
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली. रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट।
(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
वेस्टइंडीज (West Indies):
क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाजे, जर्मेन ब्लैकवुड, रहकीम कॉर्नवॉल, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), शैनन ग्रेबियल, अलजारी जोसेफ, केमर रोच
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट
यहां देखें- India vs West Indies 1st Test Live Score
(WI vs IND Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीः
संभावित बेस्ट बल्लेबाजः
शुभमन गिलः
शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए थे। शुभमन गिल पहली पारी में (13 रन) और दूसरी पारी में (18 रन) पर आउट हो गए थे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाजः
रविचंद्रन अश्विनः
रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। अश्विन आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज हैं। डोमिनिका की पिच स्पिनर को सहयोग प्रदान करती है। ऐसे में अश्विन पहले टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतेगी।