Cricket Buzz: 12 जुलाई के क्रिकेट जगत के टॉप ट्वीट पर डालिए एक नजर, जो हो रहे हैं तेजी से वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: 12 जुलाई के क्रिकेट जगत के टॉप ट्वीट पर डालिए एक नजर, जो हो रहे हैं तेजी से वायरल

इस खबर में 12 जुलाई के क्रिकेट जगत के टॉप ट्वीट हैं, जिन्होंने आज सोशल मीडिया पर सभी को आकर्षित किया।

Rohit Sharma-Navdeep Saini, MS Dhoni, Gautam Gambhir and Rashid Khan. (Image Source: Twitter)
Rohit Sharma-Navdeep Saini, MS Dhoni, Gautam Gambhir and Rashid Khan. (Image Source: Twitter)

ट्विटर पर आज यानी 12 जुलाई के क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित पोस्ट लेकर हम एक बार फिर लौटे हैं, जहां टीम इंडिया के सितारे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नई जर्सी में खूब चमक रहे हैं, तो वहीं रिंकू सिंह भी खूब चर्चा में हैं।

दरअसल, रिंकू सिंह की हाल ही की UP के मंदिर की एक तस्वीर ट्विटर पर काफी वायरल हो रही है, वहीं एमएस धोनी की साउथ के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवम को टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ देने की तस्वीर ने भी इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया हुआ है।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

इस बीच, गौतम गंभीर ने अपनी वाइफ के साथ एक थ्रोबैक पोस्ट की, और साथ ही उनके दोबारा KKR से जुड़ने की खबरें भी छाई हुई हैं। वहीं दूसरी ओर, वसीम जाफर भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन सुझाकर सुर्खियां बटोरे रहे हैं, तो वहीं राशिद खान बांग्लादेश में अफगानिस्तान की ODI सीरीज जीत से बेहद प्रसन्न हैं।

यहां देखिए 12 जुलाई के सबसे चर्चित ट्वीट:

close whatsapp