पारस महाम्ब्रे ने की रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ, कहा- वह टीम इंडिया के सबसे महान गेंदबाज ही नहीं बल्कि…..
पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि, अश्विन भारत के लिए सबसे महान मैच विनर हैं, उनके जैसे बहुत कम मैच विजेता खिलाड़ी हुए हैं।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 2:56 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। बता दें इन दोनों टीमों के बीच डोमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने बड़ी आसानी से जीत लिया। इस मैच को भारत ने एक पारी और 141 रनों से जीता। वहीं भारत के इस जीत के पीछे सबसे बड़ी भूमिका रविचंद्रन अश्विन की रही, जिन्होंने अपने शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
बता दें अश्विन ने पहले टेस्ट मैच में कुल 12 विकेट चटकाएं। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट झटके तो दूसरी पारी में उन्होंने 7 विकेट चटकाएं। अश्विन की इस शानदार गेंदबाजी की तारीफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भी अश्विन की जमकर तारीफ की।
मेरी राय में वह भारत के लिए सबसे महान मैच विनर हैं- पारस म्हाम्ब्रे
पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि, अश्विन भारत के लिए सबसे महान मैच विनर हैं। साथ ही उनका कहना था कि, उनके जैसे बहुत कम मैच विजेता खिलाड़ी हुए हैं। बता दें Indian express से बातचीत करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, एक टीम के रूप में हमें यह एहसास है कि आर अश्विन टीम के लिए कितने वैल्युएबल खिलाड़ी हैं। मेरी राय में वह भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, उनके जैसे बहुत कम मैच विजेता खिलाड़ी हुए हैं। उन्होंने कितने मैचों में हमें जीत दिलाने में मदद की है, मैं उसके बारे में क्या कह सकता हूं। भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा कि, जब हम पहले दिन यहां आए थे तो पिच थोड़ी ड्राई थी और जब हमने लोकल खेलों के आंकड़ों की जांच की तो हमें पता चला कि उन खेलों में स्पिनरों का दबदबा काफी रहा था।
पारस म्हाम्ब्रे ने आगे कहा कि, हमें लगा कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा और दूसरी बात यह है कि हम विकेट का उपयोग कैसे करते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी की और हमने भी बल्लेबाजी की। ऐसे भी हालात थे जहां टीमें लंबे समय तक बल्लेबाजी कर सकती थीं, जो हमने किया। इससे गेंदबाजों के लिए बाद में आकर प्रदर्शन करने में मदद मिली। जिस तरह से अश्विन और जडेजा बाद में आएं और गेंदबाजी की वह काबिलेतारीफ है।
यहां पढ़ें: विराट को पहले ही पता था टीम इंडिया की होगी जीत, इसलिए बीच मैच में नाचने लगे थे कोहली