रोहित शर्मा ने की इन तीन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, कहा- उनके पास जो अनुभव है उसके बारे में...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने की इन तीन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, कहा- उनके पास जो अनुभव है उसके बारे में……

रोहित शर्मा ने कहा कि,सबसे पहले मैं यह कहूंगा यह जीत गेंदबाजों के कड़ी मेहनत का नतीजा है, बैटिंग करना मुश्किल रहा था,स्कोर बनाना आसान नहीं था।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां भारत कैरिबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैच, टी20 और ODI सीरीज खेलेगा। वहीं डोमिनिका में इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने एक पारी और 141 रनों से जीता।

वहीं इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की मुश्किलें भारतीय बल्लेबाजों ने बढ़ा रखी थी। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 150 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन की शानदार  गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट चटकाएं और दूसरी पारी में सात विकेट झटके।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बहुत अच्छी शुरुआत की। टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने 229 रनों की पार्टनरशिप की, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के शतकीय पारी भी शामिल रहा। भारत ने पहली पारी में 421 रन बनाए। वहीं तीसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 130 रन ही बना सकी।

यशस्वी के पास टेलेंट है, उन्होंने अतीत में दिखाया है कि वह तैयार है- रोहित शर्मा 

इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि यह जीत गेंदबाजों के कड़ी मेहनत का नतीजा है। बैटिंग करना मुश्किल रहा था, स्कोर बनाना आसान नहीं था। हमने 400 रन बनाए और बेहतरीन गेंदबाजी की।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यशस्वी के पास टेलेंट है, उन्होंने अतीत में दिखाया है कि वह तैयार है। यशस्वी ने आकर समझदारी से बल्लेबाजी की। उनके धैर्य का टेस्ट हुआ और वह किसी भी स्थिति में घबराया नहीं। दरअसल हमारी बातचीत बस उन्हें याद दिलाने के लिए थी कि आप इसके योग्य हैं। आपने पहले बहुत कड़ी मेहनत की है और अब आप यहां समय का आनंद लो। अश्विन और जड़ेजा दोनों ही शानदार थे, खासकर अश्विन का इस तरह आना और इस तरह से गेंदबाजी करना शानदार था।

यहां पढ़ें: BAN vs AFG: आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने दर्ज की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराया, ट्विटर पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

close whatsapp