इशांत शर्मा ने दिया उमरान मलिक को जरुरी सलाह, कहा- टेस्ट टीम में जगह बनानी है तो पहले…..
इशांत शर्मा ने कहा कि, जब उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड अच्छा है, उनके पास गति है लेकिन निरंतरता पर अभी भी सवालिया निशान है।
अद्यतन - Jul 15, 2023 6:09 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने जम्मू एक्सप्रेस के नाम से मशहूर खिलाड़ी उमरान मलिक को जरुरी सुझाव दिया है। दरअसल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमरान मलिक के लिए आईपीएल 2023 भी कुछ खास नहीं रहा। बता दें आईपीएल के 16 वें सीजन में उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।
वहीं वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला लेकिन उमरान मलिक का नाम इसमें भी शामिल नहीं था। इस बीच इशांत शर्मा ने उमरान मलिक को जरुरी सुझाव दी है। दरअसल उनका कहना है कि उमरान को टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए और मेहनत करनी होगी।
लेकिन उनकी निरंतरता पर अभी भी सवालिया निशान है- इशांत शर्मा
JioCinema पर बातचीत करते हुए इशांत शर्मा ने कहा कि, जब उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड अच्छा है, उनके पास गति है लेकिन निरंतरता पर अभी भी सवालिया निशान है। अगर आपको उन्हें लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खिलाना है, तो आपको उन्हें फर्स्ट क्लास में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए थोड़ा समय देना होगा और फिर आप उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए चुन सकते हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, आप उन लोगों के प्रति निष्पक्ष नहीं होंगे जिन्होंने इतने सालों तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदर्शन किया है, अपनी टीम और खुद के लिए विकेट लिए हैं ताकि वे हाई लेवल पर खेल सकें। इसलिए मेरे अनुसार, पहले उनके साथ न्याय करें और फिर अगर उमरान मलिक का भी रिकॉर्ड अच्छा है तो आपको उन्हें जरूर चुनना चाहिए।
इसके साथ ही इशांत शर्मा ने अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की और उनके बाएं हाथ के एंगल और गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की क्षमता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, टी20 वर्ल्ड कप से लेकर इस सीजन के आईपीएल तक उनकी गति काफी बढ़ गई है। आप पुरानी गेंद से कितनी तेज गेंदबाजी करते हैं, यह टेस्ट क्रिकेट में बहुत महत्वपूर्ण है।
यहां पढ़ें : ऋतुराज गायकवाड़ में दिख रहा है धोनी जैसा आत्मविश्वास, कप्तान बनते ही दे डाला बड़ा बयान