Asian Games के लिए इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिलने पर चयनकर्ताओं पर भड़के आकाश चोपड़ा, कहा- टीम से बड़ा नाम ही गायब है - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asian Games के लिए इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिलने पर चयनकर्ताओं पर भड़के आकाश चोपड़ा, कहा- टीम से बड़ा नाम ही गायब है

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, इस टीम में क्या कोई नाम छूट गया है? दरअसल सबसे बड़ा नाम जो मुझे गायब दिख रहा है वह है वरुण चक्रवर्ती।

Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

जल्द ही भारत एशियन गेम्स खेलते नजर आने वाला है। जिसको लेकर टीम की घोषणा भी कर दी गई है। बता दें BCCI ने 14 जुलाई को इस साल सितंबर-अक्टूबर में चीन के हांगझू में होने वाले एशियाई गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

वहीं टीम की घोषणा के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इसपर अपनी राय दी है। बता दें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी एशियाई गेम्स को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने टीम चयन के बाद चयनकर्ताओं पर कई साल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को टीम में नहीं चुनने जाने पर नाराजगी जताई है।

सबसे बड़ा नाम जो मुझे गायब दिख रहा है वह है वरुण चक्रवर्ती-आकाश चोपड़ा 

बता दें आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि, अगर आप इस टीम को देखेंगे तो आपको लगेगा कि इन्होंने एक अच्छी टीम बनाई है। इस तरह के नाम तो इस टीम में ही हो सकते थे। लेकिन क्या कोई नाम छूट गया है? दरअसल सबसे बड़ा नाम जो मुझे गायब दिख रहा है वह है वरुण चक्रवर्ती।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, आपने उन्हें दुबई में टी20 विश्व कप में मौका दिया था। फिर वह जल्दी ही टीम से बाहर भी हो गए लेकिन अगर आप पिछला आईपीएल देखें तो वह बेहतरीन स्पिनरों में से एक थे। दरअसल वह एक ऐसा नाम है जिसके बारे में मुझे उम्मीद थी कि वह इस टीम का हिस्सा होगा लेकिन वह इसमें नहीं है।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, आपने जो स्पिनर चुने हैं, दरअसल इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ सकता है क्योंकि यहां लेवल उतना चुनौतीपूर्ण नहीं हो सकता है। आपके पास रवि बिश्नोई हैं – जो एक उचित स्पिनर हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। आपके पास वाशिंगटन सुंदर हैं, जो आपको ओवर देते हैं, हालांकि उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए बहुत कम ओवर डालें हैं।

वह चोटों से जूझते रहते हैं। तीसरे हैं शाहबाज अहमद। उन्होंने बीच-बीच में भारत के लिए भी खेला है इसलिए अगर आप उसे इस नजरिए से देखें तो यह सही है लेकिन मुझे लगता है इसमें एक जगह वरुण चक्रवर्ती की भी बनती है।

यहां पढ़ें : ईशान किशन की हिम्मत देखिए, अजिंक्य रहाणे को उनकी बल्लेबाजी के लिए ट्रोल कर रहे हैं!

close whatsapp