ट्विटर प्रतिक्रियाएं: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीती ऐतिहासिक T20I सीरीज, इस क्लीन स्वीप के हीरो रहे शाकिब अल हसन और तस्कीन अहमद - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीती ऐतिहासिक T20I सीरीज, इस क्लीन स्वीप के हीरो रहे शाकिब अल हसन और तस्कीन अहमद

बांग्लादेश ने दूसरे T20I मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम की।

Bangladesh won T20I series against Afghanistan. (Image Source: BCB)
Bangladesh won T20I series against Afghanistan. (Image Source: BCB)

बांग्लादेश ने 16 जुलाई को बारिश से प्रभावित दूसरे T20I मैच में छह विकेट की जीत के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय T20I सीरीज जीती। तस्किन अहमद की नई गेंद की बेहतरीन गेंदबाजी और लिटन दास और अफीफ हुसैन की पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बदौलत बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 17 ओवर में 119 रन के रिवाइज्ड लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया, और ऐतिहासिक सीरीज जीती।

बारिश के कारण दूसरे और अंतिम T20I मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए, जहां अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद ने तीन विकेट चटकाएं, जबकि शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान को दो-दो सफलताएं मिली।

शाकिब अल हसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे

वहीं, DLS के अनुसार जीत के लिए 119 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने लिटन दास (35), आफीफ हुसैन (24), तौहीद हृदय (19) और शाकिब अल हसन (18*) के योगदान के बदौलत पांच गेंदे रहते ही यह लक्ष्य हासिल करते हुए छह विकेट की जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दो मैचों की T20I सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब (4 विकेट और 37 रन) को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस साल शानदार फॉर्म में हैं

आपको बता दें, बांग्लादेश को साल 2018 में देहरादून में अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था और पिछले साल घरेलू मैदान पर दो मैचों की T20I सीरीज टाई रही थी। खैर, इस बार बांग्लादेश अफगानिस्तान को मात देने में कामयाब रहा।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

इस सीरीज जीत के साथ बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इस साल T20I क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म बरकरार रखा, क्योंकि शाकिब की टीम ने अब तक खेली अपनी सभी तीन द्विपक्षीय सीरीज जीती हैं। बांग्लादेश ने इस साल मार्च में इंग्लैंड को 3-0 से और आयरलैंड को 2-1 से हराया है।

बांग्लादेश की T20I सीरीज जीत पर ऐसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं:

https://twitter.com/lhc_1990/status/1680617985105444864?

close whatsapp