अपनी शतकीय पारी पर विराट कोहली ने दिया बड़ा रिएक्शन, कहा-बस मुझे इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी शतकीय पारी पर विराट कोहली ने दिया बड़ा रिएक्शन, कहा-बस मुझे इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि……

विराट कोहली ने कहा कि, मैंने घर से बाहर 15 शतक लगाए हैं, यह कोई बहुत बुरा रिकॉर्ड नहीं है।15-20 साल बाद आंकड़ों का कोई खास महत्व नहीं रहेगा।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां भारत त्रिनिदाद में कैरिबियाई टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहा है। बता दें इस मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा। साथ ही विराट कोहली ने भी अपनी शानदार शतकीय पारी से सबको काफी प्रभावित किया। बता दें 500 वां इंटरनेशनल मैच खेलते हुए विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 206 गेंदों का सामना कर 121 रनों की खूबसूरत पारी खेली।

वहीं दूसरे दिन के मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने अपनी शतकीय पारी को लेकर बड़ा बयान भी दिया। बता दें उनका कहना है कि, मैंने विदेश धरती पर 15 शतक लगाए हैं। मुझे नहीं लगता कि यह बुरा रिकॉर्ड है। इसके साथ ही उनका मानना है कि, मेरे पास कुछ 50 से अधिक स्कोर हैं, लेकिन अगर मैं पचास रन बना लेता हूं तो ऐसा लगता है जैसे मैं शतक बनाने से चूक गया।

विराट कोहली ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो, ये बातें दूसरों के लिए बाहर से बात करने के लिए हैं। मैंने घर से बाहर 15 शतक लगाए हैं, यह कोई बहुत बुरा रिकॉर्ड नहीं है। मैंने घर से बाहर ज्यादा शतक लगाया है। हमने घर से बाहर 30 टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। मैं नहीं जानता कि हमने कितने मैच खेले हैं लेकिन यह कोई बड़ी संख्या नहीं है। मुझे लगता है अगर मैं 50 से अधिक स्कोर बनाता हूं और आउट हो जाता हूं तो ऐसा लगता है जैसे मैं शतक बनाने से चूक गया और अगर मैं 120 रन बना लेता हूं तो यह ऐसा है जैसे कि मैं दोहरा शतक बनाने से चूक गया।

मुझे इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि मैं टीम के लिए क्या जरुरी है- विराट कोहली 

विराट कोहली ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, बस मुझे इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि मैं टीम के लिए क्या कर सकता हूं और अपनी बेस्ट क्षमता से बल्लेबाजी करने की कोशिश करूंगा और जितना संभव हो सकेगा टीम की मदद करूंगा। दरअसल 15-20 साल बाद आंकड़ों का कोई खास महत्व नहीं रह जाएगा और मायने यह रखेगा कि उन्होंने मैदान पर किस तरह का प्रभाव डाला।

विराट कोहली ने आगे कहा कि, ये आंकड़ें या स्कोर अगर मैं उन्हें ऐसी स्थिति में बनाता हूं जहां मेरी टीम को मेरी ज़रूरत है, तो मेरे लिए यह सबसे अधिक खास है। ईमानदारी से कहूं तो 15-20 सालों में इसका कोई मतलब नहीं रह जाएगा। आपने मैदान पर जो प्रभाव छोड़ा, वह मेरे और टीम के लिए अधिक खास है। दरअसल जिस तरह से मैंने चीजों को अंजाम दिया, उससे मैं काफी खुश था, मैंने अपना समय लिया। जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो तो वे काफी अच्छे क्षेत्र में गेंदबाजी कर रहे थे। मुझे धैर्य रखना था क्योंकि सतह धीमी थी और आउटफील्ड भी धीमी थी। मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी और मैं अपनी इस पारी से बहुत संतोष था।

यहां पढ़ें: Ashes 2023: बारिश के भरोसे बैठी है ऑस्ट्रेलियाई टीम, जोश हेजलवुड ने दिया बड़ा बयान

close whatsapp