Ashes 2023: 99 रनों की पारी खेलने के बाद जॉनी बेयरस्टो को करना पड़ा आलोचनाओं का सामना, खुद किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: 99 रनों की पारी खेलने के बाद जॉनी बेयरस्टो को करना पड़ा आलोचनाओं का सामना, खुद किया खुलासा

जॉनी बेयरस्टो ने आगे कहा कि, हर कोई सोचता है कि जब लोग मुझे पसंद करते हैं तो मैं बेहतर खेलता हूं, ईमानदारी से कहूं तो यह थोड़ा थकाऊ हो जाता है।

Jonny Bairstow ( Photo Source: Twitter)
Jonny Bairstow ( Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। बता दें पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए। इस टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड ने सबसे अच्छी बल्लेबाजी की।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 592 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी जैक क्रॉली और जॉनी बेयरस्टो ने की। बता दें इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सिर्फ 81 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाए और इंग्लैंड को अपनी पहली पारी में 592 रनों का विशाल स्कोर बनाने में मदद की।

वहीं BBC से बातचीत करते हुए जॉनी बेयरस्टो ने लिखा कि, आपको इस दृष्टिकोण पर थोड़ा ध्यान देना होगा। मैं कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला हूं और तीन साल से मैंने ठीक से प्रदर्शन नहीं किया है। जाहिर तौर पर इस तरह की बहुत सारी बातें और चीजें हुई हैं लेकिन यह लोगों की राय का हिस्सा है।

हर कोई सोचता है कि जब लोग मुझे पसंद करते हैं तो मैं बेहतर खेलता हूं- जॉनी बेयरस्टो 

जॉनी बेयरस्टो ने आगे कहा कि, हर कोई सोचता है कि जब लोग मुझे पसंद करते हैं तो मैं बेहतर खेलता हूं। ईमानदारी से कहूं तो यह थोड़ा थकाऊ हो जाता है। मैंने अब काफी क्रिकेट खेला है। लगातार कहा जाता रहा कि आप बकवास हो – अगर मैं इतना बकवास होता तो मैं 94 टेस्ट नहीं खेल पाता।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, यह वह तरीका नहीं था जैसा मैं लॉर्ड्स में खेलना चाहता था। आप क्रिकेट खेलना चाहते हैं और इसे वैसे ही खेलना चाहते हैं जैसे मैंने इसे हमेशा खेला है, आप इसे निष्पक्ष तरीके से खेलते हैं। दरअसल पिछले साल यानि अगस्त 2022 में चोटिल होने के कारण जॉनी बेयरस्टो लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे थे। वहीं क्रिकेट की दुनिया में वापसी करने के बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में अच्छी परफॉरमेंस दी।

यहां पढ़ें : WI vs IND: जोशुआ डी सिल्वा की मां का विराट कोहली से मिलकर सपना हुआ पूरा, गले लगकर….

close whatsapp