सलमान बट ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा-वह युवा खिलाड़ियों के लिए...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

सलमान बट ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा-वह युवा खिलाड़ियों के लिए……

सलमान बट ने कहा कि, विराट कोहली की फिटनेस को देखते हुए वह खेलना जारी रख सकते हैं, वह दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं।

Virat Kohl And Salman Butt (Photo Source: Twitter)
Virat Kohl And Salman Butt (Photo Source: Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली। बता दें उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मदद की।

वहीं विराट कोहली की शानदार पारी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की। बता दें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट ने भी विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। दरअसल उनका कहना है कि,वह उन युवाओं के लिए एक आदर्श हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बनाना चाहते हैं।

वह ना सिर्फ फिट है बल्कि दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं- सलमान बट 

बता दें अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए सलमान बट ने कहा कि, विराट कोहली की फिटनेस को देखते हुए वह खेलना जारी रख सकते हैं। वह रन बना रहे हैं और वह ना सिर्फ फिट है बल्कि दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। दरअसल वह सबसे फिट क्रिकेटर हो सकते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने आप में एक institution हैं। उनका करियर युवाओं के लिए एक रोडमैप है। वह एक शानदार उदाहरण हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अब तक यह सिर्फ एकतरफा प्रभुत्व रहा है। उन्हें इस तरह से खेलता हुआ देख ऐसा लग रहा है मानो भारत किसी छोटी सी टीम के खिलाफ खेल रहा हो। अगर वेस्टइंडीज किसी तरह 350 या 375 रन तक पहुंचने में कामयाब हो जाता है, तभी हमें किसी तरह का शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सलमान बट ने आगे कहा कि, हालांकि, भारत का गेंदबाजी पक्ष बेहतरीन है। वेस्टइंडीज के पास प्रतिभा है, लेकिन बल्लेबाज कभी-कभी असाधारण शॉट खेलते हैं, जिससे उनका हार तय हो जाता है। बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेली थी हालांकि वह शतक बनाने से बस कुछ कदम दूर रह गए थे लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 121 रनों की शानदार पारी खेली।

यहां पढ़ें : आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान, जल्द होगा टीम का ऐलान

close whatsapp