ICC निरीक्षण टीम भी आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सभी वेन्यू से है काफी खुश
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
अद्यतन - Jul 29, 2023 7:37 pm

इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की टीम इस समय होस्ट वेन्यू का निरीक्षण कर रही है। यह टूर्नामेंट कुल 10 वेन्यू के 10 स्टेडियम में खेला जाएगा।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा जबकि पहला और दूसरा सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में खेला जाएगा। ICC टीम में इस समय सुरक्षाकर्मी, इवेंट के लोग और ब्रॉडकास्ट विशेषज्ञ हैं जो भारत पहुंच चुके हैं और उन्होंने अपना कार्य मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से शुरू कर दिया है। इसके बाद यह पूरी टीम चेन्नई, बेंगलुरु और त्रिवेंद्रम के लिए रवाना होगी। रिपोर्ट के मुताबिक टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम से काफी खुश है लेकिन उन्होंने त्रिवेंद्रम स्टेडियम को कुछ महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया है।
यह भी पढ़े: WI vs IND: ‘आज मजा आएगा मैच देखने में’, दूसरे वनडे में संजू सैमसन के खेलने पर फैन्स की आई जमकर प्रतिक्रियाएं
क्रिकबज के मुताबिक, MCA अध्यक्ष अमोल काले ने बताया कि, ‘ICC की टीम हमारी योजना से काफी खुश है और अब सिर्फ टिकट की समस्या से हमें उभरना है। हमने 31 जुलाई को एपेक्स काउंसिल के साथ बैठक करने का विचार बनाया है। उनके साथ हम टिकट की कीमत को लेकर बातचीत करेंगे और उसके बाद हम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इसके बारे में बताएंगे।’
ICC टीम कुछ वेन्यू से काफी खुश है
तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने कहा कि, ‘ हमारी तकनीक और योजना से उनकी टीम काफी खुश है। जो भी उन्हें परेशानी होगी उसके बारे में ICC टीम हमको लिखेंगी और उसको हम ध्यान से सुनेंगे।’
बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रशंसकों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए और स्टेडियम के बुनियादी ढांचे को और बेहतर करने के लिए प्रत्येक राज्य संघ को 50 करोड़ रुपए देने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए किया है।
भारतीय टीम इस जबरदस्त टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। पिछले काफी समय से उन्होंने एक भी आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है लेकिन इस बार भारतीय टीम इसको जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।