पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की सैलरी में हुआ इजाफा, बाबर आजम और उनके साथी खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश!
पाक क्रिकेटर्स को मिलने वाली रकम में इजाफा की जाएगी, बता दें पीसीबी के A ग्रेड में तीन खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
अद्यतन - Aug 5, 2023 12:37 pm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल पाक क्रिकेटर्स की सैलरी में इजाफा करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल PCB ने यह महत्वपूर्ण फैसला शुक्रवार को लिया गया। बोर्ड के इस फैसले के मुताबिक पाक क्रिकेटर्स के सैलरी में बड़ा इजाफा हुआ है।
दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नए साल के साथ ही पाक खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम में इजाफा की जाएगी। बता दें पीसीबी के A ग्रेड में तीन खिलाड़ियों का नाम शामिल है। दरअसल पाक टीम के कप्तान बाबर आजम के अलावा मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी का नाम इस लिस्ट में शामिल है।
इन खिलाड़ियों को सालाना 1.5 करोड़ रुपए चार्ज किए जाएंगे
बता दें नए साल से इन खिलाड़ियों को हर महीने 15900 डॉलर यानी करीब 13 लाख रुपए देने का फैसला किया गया है। मतलब यह कि इन खिलाड़ियों को सालाना 1.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। दरअसल पहले इन खिलाड़ियों को हर महीने करीब 4700 डॉलर मिलते थे यानी सालाना 46 लाख रुपए। वहीं कैटेगरी बी के खिलाड़ी लगभग 3 मिलियन PKR (करीब 10,600 डॉलर) पाने की कतार में हैं, इसके अलावा कैटेगरी सी और डी के खिलाड़ियों को 0.75-1.5 मिलियन PKR (करीब 2,650-5,300 डॉलर) मिलेंगे।
हालांकि भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी से तुलना की जाए तो पाक खिलाड़ी अभी भी इस मामले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों से काफी पीछे हैं। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी में बढ़ोतरी उन खिलाड़ियों के लिए गेम-चेंजर है जो इंटरनेशनल लेवल पर सबसे कम वेतन पाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।
हालांकि विदेशी टी20 लीगों में इन खिलाड़ियों की भागीदारी ने उनकी कमाई को और बढ़ा दिया है। दरअसल अगले साल पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कितनी लीगों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, इस पर अभी भी बातचीत चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि टॉप दो कैटेगरी के खिलाड़ियों को PSL के बाहर एक लीग की अनुमति दी जाएगी। वहीं अन्य कैटेगरी के खिलाड़ियों को संभावित रूप से कई लीगों में भाग लेने की अनुमति मिल सकती है।