England को अकेले अपने दम पर Ashes 2023 जीता सकता था यह खिलाड़ी, अब उगल रहा है टीम के लिए जहर..! - क्रिकट्रैकर हिंदी

England को अकेले अपने दम पर Ashes 2023 जीता सकता था यह खिलाड़ी, अब उगल रहा है टीम के लिए जहर..!

एशेज 2023 इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

Ben Foakes
Ben Foakes (Photo Source: Twitter)

Ben Foakes: इंग्लैंड (ENG) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच Ashes Series 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है। पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 49 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज का शानदार अंत किया। इस सीरीज में जॉनी बेयरस्टो ने लंबे समय बाद चोट से उबरने के बाद वापसी की। बल्लेबाजी में तो Jonny Bairstow का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग में जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने (78 रन) की शानदार पारी खेली थी।

लेकिन विकेटकीपर के रूप में बेयरस्टो का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। एशेज 2023 में जॉनी बेयरस्टो ने कई कैच छोड़े। हर मैच के बाद टीम से उन्हें बाहर करने की मांग की जा रही थी। और बेन फोक्स (Ben Foakes) जो स्क्वॉड का हिस्सा थे उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांगें तेज थी। एशेज सीरीज का हिस्सा ना बन पाने पर बेन फोक्स ने बड़ा बयान दिया है।

आप खुद को यह नहीं बता सकते कि आपने अच्छा नहीं किया- Ben Foakes

Ben Foakes ने अपने डेब्यू के बाद से ही शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। बेन फोक्स ने अपने करियर में 20 टेस्ट मैच खेले हैं उसमें से 10 उन्होंने साल 2022 के शुरूआत में खेले हैं। 2022 में खेले गए 10 टेस्ट मैचों में बेन फोक्स ने 33.33 के औसत से 400 रन बनाए हैं। वहीं शानदार विकेटकीपिंग करते हुए 37  कैच पकड़े हैं।

इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम से ड्रॉप होना किसी भी खिलाड़ी के आत्मविश्वास को डगमगाने का काम करता है। एशेज 2023 से ड्रॉप होने के बाद Ben Foakes ने Telegraph को दिए दए इंटरव्यू में  बताया, ‘आप थोड़ा खोया हुआ महसूस करते हैं, आप बिल्कुल वही पहुंच जाते हैं जहां आप होना चाहते हैं।’

यह भी पढ़े- द ओवल में गेंद बदलने के मामले ने पकड़ा तूल, Dukes गेंद बनाने वालों ने लिया कड़ा फैसला

Ben Foakes ने आगे बताया, ‘आपका करियर पथ एक निश्चित रास्ते पर चल रहा है और फिर यह रूक जाता है और पूरी तरह से अलग दिशा में चला जाता है। यह थोड़ा डूबने जैसा एहसास है क्योंकि आप वास्तव में नहीं जानते कि क्या करना है क्योंकि आप खुद को यह नहीं बता सकते कि आपने अच्छा नहीं किया।’

हालांकि इंग्लैंड टेस्ट टीम में लगातार नजरअंदाज होना फोक्स को भविष्य में व्हाइट बॉल क्रिकेट के प्रदर्शन को बढाने के लिए प्रेरित कर सकती है। Ben Foakes ने आगे कहा, ‘अगर मैं पूरी तरह रेड बॉल में निवेश करता हूं और आप टीम में नहीं आते हैं तो आप थोड़ा मुश्किल में पड़ जाते हैं। इसलिए मैं शायद इस साल के अंत में उस अवधि का उपयोग इसे खत्म करने की कोशिश करने के लिए करूंगा।’

 

close whatsapp