रिपोर्ट: स्टुअर्ट ब्रॉड को मिल सकती है 'Knighthood' की उपाधि - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट: स्टुअर्ट ब्रॉड को मिल सकती है ‘Knighthood’ की उपाधि

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टोरी सांसद इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज को 'Knighthood' दिए जाने पर जोर दे रहे हैं।

Stuart Broad. (Image Source: Getty Images)
Stuart Broad. (Image Source: Getty Images)

एशेज 2023 के पहले दो टेस्ट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी और 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि इसके बाद मेजबान ने इस सीरीज में जबरदस्त वापसी की और आखिरी के 3 मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की। बता दें, यह टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर अंत हुई।

इंग्लैंड की ओर से इस सीरीज में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और कुल 22 विकेट अपने नाम किए। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। यही नहीं स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड की ओर से एशेज में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 153 विकेट झटके। एशेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वो तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ऊपर शेन वॉर्न और ग्लेन मैकग्रा है।

पांचवे टेस्ट मुकाबले के खेल के तीसरे दिन ब्रॉड ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। ब्रॉड ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। किसी के साथ अब होने एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टोरी सांसद इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज को ‘Knighthood’ दिए जाने पर जोर दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक पार्टी सूत्र ने कहा कि, ‘एक चीज जो तमाम लोग पूछ रहे हैं वो है क्या स्टुअर्ट ब्रॉड को ‘Knighthood’ देना चाहिए? उन्होंने काफी समय तक इंग्लैंड क्रिकेट के लिए काफी अच्छी सेवा की है और अपनी टीम की ओर से कई मुकाबलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’

यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी इस चीज से हैं काफी खुश

ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑन क्रिकेट के चेयरमैन जेम्स डेली ने बताया कि, ‘ ‘Knighthood’ स्टुअर्ट ब्रॉड को जरूर मिलेगा।’ सबसे अच्छी बात यह है कि यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी इस आइडिया से काफी खुश हैं कि पूर्व तेज गेंदबाज को यह उपाधि जरूर देनी चाहिए।

बता दें, अगर स्टुअर्ट ब्रॉड को यह उपाधि मिल जाती है तो वो ‘सर स्टुअर्ट’ के नाम से जाने जाएंगे। जिस तरीके का उनका प्रदर्शन क्रिकेट में रहा है उनको यह उपाधि जरूर मिलनी चाहिए।

close whatsapp