‘आप इसे हर समय दबा नहीं सकते’- बांग्लादेश में Harmanpreet Kaur द्वारा हुए बवाल पर Nat Sciver-Brunt
हरमन इन दिनों नट सीवर ब्रंट की कप्तानी में Trent Rockets के लिए वूमेन द हंड्रेड में खेलती हुई नजर आ रही है।
अद्यतन - अगस्त 10, 2023 4:37 अपराह्न

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम उपकप्तान नट सीवर ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) वर्ल्ड क्रिकेट की कुछ बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाडियों में से एक हैं, जो मैदान पर बेहत ही शांत और नम्र स्वभाव में नजर आती है। तो वहीं एक शांत स्वभाव की खिलाड़ी होने के नाते उन्होंने अब बड़ा बयान देते हुए कहा है कि एक खिलाड़ी को अपने एमोशन छिपाने में काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गौरलतब है कि हाल में ही बांग्लादेश दौर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के मैदानी व्यवहार की क्रिकेट जगत में काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, अब इसको लेकर नट सीवर ब्रंट ने कहा है कि हर एक व्यक्ति के पास इमोशन मैनेज करने का अलग ढंग होता है। इसमें किसी की आलोचना नहीं करनी चाहिए।
Nat Sciver-Brunt ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भावनाओं (Emotions) को लेकर नट सीवर ब्रंट ने कहा- क्रिकेटर भी भावुक होते हैं। आप इसे (इमोशन) हमेशा दबा नहीं सकते हैं। यदि आप अपने भावों को इकठ्ठा करते रहेंगे, तो किसी एक समय वो भाव एक साथ बाहर आ जाएंगे। भावों को छुपाना काफी मुश्किल है, आप हर समय शांत और मिलकर नहीं रह सकते।
ब्रंट ने आगे कहा- मेरे लिए, मैं ऐसी बनना चाहती हूं, लेकिन मैं इस सब के बीच भावुक भी हूं। मेरे लिए मैं कह सकती हूं कि मैं इसे छिपा सकती हूं, लेकिन अन्य लोगों की पर्सनालिटी उन्हें इसकी अनुमति नहीं देती है। हम ऐसे हर एक व्यक्ति को अपनाना होगा। वे भी दबाव का सामना करते हैं। कुछ को खुद पर गुस्सा आता है और कुछ रो देते हैं।
ये भी पढ़ें- अगस्त 10- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से