वाइफ के साथ ऋषिकेश की खूबसूरती का दिदार कर रहे हैं इन दिनों सूर्यकुमार यादव
इन दिनों वाइफ के साथ घूमने निकले हैं बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव।
अद्यतन - दिसम्बर 13, 2022 1:13 अपराह्न

टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया स्टार भी हैं, उनकी शेयर की गई तस्वीरों को लाखों फैन्स के लाइक्स आते हैं और ये तस्वीरें जमकर वायरल होती है। फिलहाल SKY क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन उसके बावजूद भी वो सुर्खियां बटोर रहे हैं और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
सूर्यकुमार यादव के फैन्स नहीं थे खुश
टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है, लेकिन इस दौरे पर वनडे सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को नहीं चुना गया था और बोर्ड के इस फैसले से SKY के फैन्स काफी ज्यादा ही नाराज थे। इसकी के साथ ही संजू का भी चयन इस दौरे के लिए नहीं हुआ था।
पहाड़ों में बसता है सूर्यकुमार यादव का दिल
*इन दिनों वाइफ के साथ घूमने निकले हैं बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव।
*सूर्यकुमार की वाइफ सोशल मीडिया पर हर दिन शेयर कर रही हैं तस्वीरें।
*हाल ही में ऋषिकेश की खूबसूरती देखने पहुंचा था ये क्यूट कपल।
*SKY की ये तस्वीरें फैन्स को आ रही है काफी ज्यादा ही पसंद।
वाइफ के साथ सूर्यकुमार यादव की तस्वीर
साथ ही इस कपल ने किया TREK भी
टी20 वर्ल्ड कप में बवाल मचा दिया था इस बल्लेबाज ने
जी हां, ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2022 खत्म हुआ है, जहां इस मेगा टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की थी और कई तरह के गजब के शॉट्स लगाए थे उन्होंने इस दौरान। साथ ही कई दिग्गजों ने इस खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी की थी।