World Cup से पहले Team India के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup से पहले Team India के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान 

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का सामना 14 अक्टूबर को होने वाला है। 

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

इस साल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। हालांकि, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले क्रिकेट जगत में पूर्व क्रिकटरों द्वारा बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।

तो वहीं अब इस बयानबाजी के दौर को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और 1992 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे आकिब जावेद (Aaqib Javed) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल खड़े किए हैं। जावेद का मानना है कि टीम इंडिया की खिलाड़ियों की फिटनेस सही नहीं हैं।

Aaqib Javed ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस पर आकिब जावेद ने Cricwick की एक खबर के अनुसार कहा- मुझे लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के लिए काफी ज्यादा बैलेंस है। पाक खिलाड़ियों की उम्र ग्राफ काफी बेहतर है और भारत उस लेवल पर है, जहां उसके पास बड़े खिलाड़ी है, लेकिन उनकी फाॅर्म और फिटनेस उतनी अच्छी नहीं हैं।

जावेद ने आगे कहा- वर्ल्ड कप में उन्हें (भारतीय क्रिकेट टीम) संघर्ष करना होगा। उन्हें (बीसीसीआई) को टीम बैलेंस करने के लिए नए खिलाड़ियों को खोजना पड़ सकता है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के पास वर्ल्ड कप में भारत को हराने का शानदार मौका होगा।

दूसरी ओर वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच में के बारे में आपको जानकारी दें तो दोनों टीमों के बीच 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। साथ ही वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने भारत को हराया है और वो मौका था 2021 का यूएई में हुआ टी-20 वर्ल्ड कप।

ये भी पढ़ें- अगस्त 10- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp