कप्तान के रूप में Rohit Sharma की विरासत को लेकर बड़ी बात बोल गए इयान बिशप! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान के रूप में Rohit Sharma की विरासत को लेकर बड़ी बात बोल गए इयान बिशप!

इयान बिशप ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है।

Rohit Sharma and Ian Bishop. (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma and Ian Bishop. (Image Source: Getty Images)

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर इयान बिशप ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma को लेकर बड़ा बयान दिया है। इयान बिशप का मानना है कि रोहित शर्मा जब तक कोई आईसीसी ट्रॉफी जीत जाते, तब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान उनकी विरासत स्थापित नहीं हो सकती है।

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ने जोर देकर कहा कि आने वाले कुछ महीने रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान बेहद अहम होने वाले हैं, और अगर वह आगामी एशिया कप 2023 और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो कप्तान के रूप में हिटमैन की विरासत अमर हो जाएगी।

Rohit Sharma को 2023 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचना चाहिए: इयान बिशप

इयान बिशप ने कहा टीम इंडिया ने 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई खिताब नहीं जीता है, इसलिए रोहित को हर हाल में आगामी वर्ल्ड कप 2023 जीतना होगा, अगर वह कप्तान के रूप में अपना नाम इतिहास के पन्नों में जोड़ना चाहते हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के कमेंटेटर ने भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है, और कहा ODI क्रिकेट में उनकी काबिलियत का कोई जवाब नहीं है।

यहां पढ़िए: ‘उनको कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी’- पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने हिटमैन को लेकर दिया बड़ा बयान

इयान बिशप ने RevSportz के साथ एक साक्षात्कार में कहा: “रोहित शर्मा के लिए अगले कुछ महीने एक कप्तान के रूप में उनकी विरासत को मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अगर वह आगामी इवेंट्स में भारत के लिए कुछ खिताब जीत सकते हैं, तो यह उनके लिए बहुत अच्छा होगा।

‘रोहित शर्मा एक उत्कृष्ट बल्लेबाज रहे हैं’

जहां तक कप्तानी का सवाल है, तो वह स्पष्ट रूप से जानते हैं कि भारत सभी संसाधनों खेल और आर्थिक रूप से धनवान है, तो अब वे सिर्फ अपने कैबिनेट में आईसीसी ट्रॉफी देखना चाहते हैं। रोहित शर्मा एक उत्कृष्ट बल्लेबाज रहे हैं, और खासकर अगर आप 50 ओवरों के प्रारूप में उनके रिकॉर्ड के बारे में बात करते हैं, तो उनका कोई जवाब नहीं है। इस फॉर्मेट में वह बेहद शानदार बल्लेबाज है, और अब वह अपनी टेस्ट बल्लेबाजी का खूब लोहा मनवा रहे हैं।”

close whatsapp