अगस्त 25- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Aug 25, 2023 4:28 pm

1. ‘शार्दुल और प्रसिद्ध कृष्णा को नहीं मिलेगा एशिया कप और वर्ल्ड कप में मौका’- पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और नामी क्रिकेट कमेंटेटर ने एशिया कप 2023 से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा है कि शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिलेगी। (और पढ़ें)
2. द हंड्रेड के बंद होने की अफवाहों को लेकर बोली Kate Cross
हाल में ही मीडिया जगत में इस खबर ने काफी तूल पकड़ा था कि इंग्लैंड के द हंड्रेड को ईसीबी बंद कर सकती है। तो वहीं अब इस मसले पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज केट क्राॅस ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मुझे नहीं पता कि ये अटकलें कहां से आ रही हैं। (और पढ़ें)
3. आज ही के दिन 2019 में बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में खेली थी अविश्वसनीय पारी
क्रिकेट जगत में आज के दिन ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान ने बेन स्टोक्स ने एक बेहतरीन पारी खेल, अपनी टीम को जीत दिलाई थी। बता दें कि स्टोक्स ने उस मुकाबले में 291 गेंदों में 135 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। (और पढ़ें)
4. आगामी महिला बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएंगी Tayla Vlaeminck, जानें बड़ी वजह
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज टायला व्लामिनिक (Tayla Vlaeminck) लगातार इंजरी से जूझ रही हैं, जिसके चलते वह आगामी महिला बिग बैश लीग टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगी, जो कुछ ही समय में शुरू होने वाला है। पता चला है कि उन्हें कंधे में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते वह कुछ समय में सर्जरी करवाने वाली हैं। (और पढ़ें)
5. BBL के 13वें सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टिम पेन को दी अहम जिम्मेदारी
बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। तो कौनसी है ये बड़ी जिम्मेदारी, जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ें। (और पढ़ें)
6. KBC में पूछा गया Ravichandran Ashwin से जुड़ा 25 लाख रुपए का एक सवाल
भारतीय टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति में रविचंद्रन अश्विन से जुड़ा एक 25 लाख का सवाल अपने प्रतिभागी से पूछा है। तो कौनसा है ये सवाल के खिलाफ जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर। (और पढ़ें)
7. वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारत का दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा: मार्कस स्टोइनिस
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर, कंगारू टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने बड़ा बयान दिया है। स्टोइनिस का कहना है कि यह दौरा उनके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। (और पढ़ें)
8. Sanjay Manjrekar ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और नामी क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। गौरतलब है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। तो किन खिलाड़ियों को मिली है इस टीम में जगह? जानने के लिए पढ़ें इस खबर को
9. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद काफी गुस्से में दिखे Babar Azam
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोमांचक जीत हासिल करने के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम काफी नाराज दिखे हैं। वीडियो देखने के लिए (और पढ़ें)
10. संजय बांगर ने वर्ल्ड कप के लिए किया भारतीय टीम का ऐलान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच रहे संजय बांगर ने आगामी आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन कर लिया है। तो वहीं बांगर ने अपनी इस टीम में शार्दुल ठाकुर को जगह नहीं दी है। (और पढ़ें)