Virat Kohli ने बैंगलोर में पुलिस वालों के साथ खिंचवाई फोटो, लगे विराट-विराट के नारे, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Virat Kohli ने बैंगलोर में पुलिस वालों के साथ खिंचवाई फोटो, लगे विराट-विराट के नारे, वीडियो हुआ वायरल

एशिया कप में एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से विराट कोहली हाल में ही बैंगलोर के अटरिया इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। तो वहीं जैसे ही विराट कोहली इस इंस्टीट्यूट में पहुंचे तो उनका क्रेज देखते ही बन रहा था, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

कोहली को देख उनके क्रिकेट फैंस जोर-जोर से विराट-विराट के नारे लगाने लगे। तो वहीं इस दौरान कोहली ने भीड़ को संभालने वाली पुलिस के साथ फोटो भी खिंचाई। यहां पर कोहली का जैस्चर देखते ही बनता था, तो वहीं दूसरी ओर देखते ही देखते विराट कोहली की ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाती है।

देखें विराट कोहली की ये वायरल वीडियो

Virat Kohli अब एशिया कप में एक्शन में आएंगे नजर

दूसरी ओर अब आपको विराट कोहली के बारे में जानकारी दें तो अब वह एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साथ ही आपको बता दें कि अगर टीम इंडिया को एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करना हैं तो इस दौरान कोहली के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

बैकअप: संजू सैमसन

ये भी पढ़ें- Sanjay Manjrekar ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?