तो क्या क्रिस श्रीकांत एशिया कप की भारतीय टीम में तिलक वर्मा को खेलते हुए नहीं देखना चाहते है? - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो क्या क्रिस श्रीकांत एशिया कप की भारतीय टीम में तिलक वर्मा को खेलते हुए नहीं देखना चाहते है?

एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है और भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी।

Tilak Varma and Kris Srikkanth (Pic Source-Twitter)
Tilak Varma and Kris Srikkanth (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा चुकी पांच मुकाबले की टी-20 सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा चुकी सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और कई लोगों का दिल जीता था।

बता दें, तिलक वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में तो डेब्यू कर लिया है लेकिन उनका वनडे में डेब्यू होना अभी भी बचा है। सबसे अच्छी बात यह है कि 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में तिलक वर्मा को भी शामिल किया गया है। तमाम लोगों को उम्मीद है कि तिलक वर्मा इस टूर्नामेंट में अपना वनडे डेब्यू भी करते हुए नजर आ सकते हैं।

हालांकि पूर्व भारतीय खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत का मानना है कि उन्हें सीधा एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू करवाना सही नहीं होगा। क्रिस श्रीकांत ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘ तिलक वर्मा को बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू नहीं करवाना चाहिए उससे पहले उन्हें वनडे सीरीज जरूर खिलानी चाहिए।

तिलक वर्मा काफी अच्छे खिलाड़ी है और एशिया कप उनके लिए काफी बड़ी चुनौती होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ हमने देखा कि तिलक वर्मा काफी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और यह बात भारतीय टीम के लिए भी काफी अच्छी होगी।’

30 अगस्त से शुरू हो रहा है एशिया कप

बता दें, एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है और भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी। भारतीय टीम के कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि उपकप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या खेलते हुए नजर आएंगे।

तिलक वर्मा की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। मुंबई इंडियंस की ओर से उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में आकर काफी रन बनाए थे। उन्होंने 11 पारियों में 42 के ऊपर के औसत से 343 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी तिलक वर्मा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

अब देखना यह है कि एशिया कप में यह खिलाड़ी कैसी बल्लेबाजी करता है। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?