आज भी विराट के फैन्स नहीं छोड़ते हैं गौतम गंभीर का पीछा, सोशल मीडिया पर चलता है सारा खेल
गौतम गंभीर की तस्वीरों पर आज भी कमेंट करते हैं कोहली के फैन्स।
अद्यतन - Aug 25, 2023 7:03 pm

टीम इंडिया के 2 सुपर स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच शायद ही कभी दोस्ती हो, साथ ही ऐसा उनके फैन्स भी नहीं चाहते हैं। भले ही दोनों दिग्गजों के बीच मैच पर हुई तकरार को महीने बीत गए हो, लेकिन उसके बाद भी उस तकरार की आग आज भी सोशल मीडिया पर जल रही है।
IPL 2023 में हुई थी दोनों के बीच जुबानी जंग
IPL में गौतम गंभीर LSG के मेंटोर हैं और विराट RCB से खेलते हैं, ऐसे में इस साल दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। LSG बनाम RCB के मैच के बीच विराट की नवीन-उल-हक से तू-तू-मैं-मैं हुई थी, लेकिन मैच खत्म होने के बाद ये तकरार बढ़ गई थी। जिसके बाद इस जंग में गौतम गंभीर कूद पड़े थे और विराट को काफी कुछ सुना दिया था।
गौतम गंभीर-विराट कोहली पक्के दोस्त बन सकते हैं क्या कभी?
*गौतम गंभीर की तस्वीरों पर आज भी कमेंट करते हैं कोहली के फैन्स।
*विराट के फैन्स काफी सारी गलत चीजें लिखते हैं गौतम गंभीर के लिए।
*तो कुछ फैन्स दोनों के खेल की तुलना करना शुरू कर देते हैं।
*लेकिन आज तक गंभीर ने इसे लेकर नहीं किया है रिएक्ट।
गौतम गंभीर के इस पोस्ट पर किए हैं विराट के फैन्स ने कमेंट
सुरेश रैना के साथ गंभीर की एक तस्वीर
कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैच की तैयारी में जुटे हैं
दूसरी ओर विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारियों में जुटे हैं, जहां इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच 2 सितम्बर को खेला जाएगा। जिसे लेकर विराट किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं। इससे पहले साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार पारी खेली था और एक ऐसा छक्का जड़ा था जो कई सालों तक याद रखा जाएगा क्रिकेट जगत में।