Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अगस्त 27- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Jasprit Bumrah, Indian President and Pakistan Team. (Image Source: Twitter)
Jasprit Bumrah, Indian President and Pakistan Team. (Image Source: Twitter)

1. कर्टली एम्ब्रोस ने शानदार कमबैक के बाद जसप्रीत बुमराह को चोट से बचने का तरीका सुझाया

आगामी एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज गेंदबाज कर्टली एमब्रोज ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें धीरे-धीरे से गेंदबाजी की शुरुआत करने की सलाह दी, ताकि वह दोबारा चोटिल होने से बच सके। उन्होंने कहा पहली ही गेंद से तेजी से जाना बुद्धिमानी नहीं होगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. Asia Cup 2023: हेड कोच राहुल द्रविड़ की हुई टीम इंडिया से छुट्टी! VVS Laxman को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, वीवीएस लक्ष्मण आगामी एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच बनेंगे, वहीं पूर्व ऑलराउंडर हृषिकेश कानिटकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच होंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. नहीं खत्म हो रही हैं बांग्लादेशी टीम की मुश्किलें, एशिया कप 203 से पहले एक और स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास आगामी 2023 एशिया कप के लिए श्रीलंका जाने वाली बांग्लादेशी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बांग्लादेश क्रिकेट टीम 27 अगस्त को ढाका से श्रीलंका के लिए रवाना होगी। युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब, जिन्हें हाल ही में चोटिल इबादत हुसैन के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया, वो भी इस टीम के साथ ट्रैवल नहीं करेंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. Asia Cup 2023: ‘फखर जमान कमजोरी कड़ी साबित हो सकते हैं’- पाकिस्तान टीम को लेकर बोले Aakash Chopra

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमान इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं, जिसे लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। आकाश चोपड़ा को लगता है कि फखर जमान आगामी एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. “यह मेरे लिए थोड़ा हैरान करने वाला है”- चहल को एशिया कप 2023 के लिए नहीं चुने जाने पर बोले एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने अपने पूर्व RCB साथी युजवेंद्र चहल को आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारत के स्क्वॉड में नहीं चुने जाने पर निराशा जाहिर की है। एबी डिविलियर्स ने कहा युजी हमेशा बहुत उपयोगी होता है और वह बहुत अच्छा लेग-स्पिनिंग विकल्प प्रदान करता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. IBSA World Games 2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को दी बधाई

भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने बर्मिंघम में IBSA World Games 2023 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए देश की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को बधाई दी है। भारत की राष्ट्रपति ने कहा पूरे देश को टीम की ऐतिहासिक जीत पर गर्व है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. एशिया कप 2023 शुरू होने से पहले वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान ने स्थापित किया ये बड़ा कीर्तिमान

एशिया कप 2023 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। आपको बता दें, पाकिस्तान ने 26 अगस्त को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 59 रनों की जीत दर्ज करने के साथ 3-0 के अंतर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे फाॅर्मेट की नंबर वन टीम बन गई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. ‘वनडे क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के लिए एक ही बैटिंग पोजीशन है बेस्ट’- वसीम जाफर का बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन टी-20 फॉर्मेट में भले ही शानदार रहा हो, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनके आंकड़े अब तक बेहद ही खराब रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक टीम इंडिया के लिए 26 ODI मैच खेले हैं, जहां वह केवल 511 रन ही बना पाए हैं। इस खराब फॉर्म के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन ने उन पर काफी भरोसा दिखाया है और उन्हें आगामी एशिया कप 2023 के लिए टीम में चुना है। इस टूर्नामेंट से पहले वसीम जाफर ने सूर्यकुमार को छठे नंबर पर उतारने का सुझाव दिया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. Asia Cup 2023 के शुरू होने से पहल PCB और खिलाड़ियों में गर्माया काॅन्ट्रैक्ट विवाद- रिपोर्ट्स

एशिया कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और टीम के खिलाड़ियों के बीच नए सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट को लेकर चल रहा विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है। खबरों के अनुसार, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से सबसे ज्यादा नाराजगी शाहीन शाह अफरीदी को है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. पाकिस्तान ने 3-0 के अंतर से जीती सीरीज, तो वहीं Mujeeb Ur Rahman ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर Mujeeb Ur Rahman ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 37 गेंद में 64 रनों की शानदार पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी इस मैच में 86 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली और कुछ शानदार रिकार्ड अपने नाम किए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?