एक महिला फैन के प्रति MS Dhoni का जेस्चर साबित करता है आखिर माही क्यों करते हैं सभी के दिलों पर राज - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक महिला फैन के प्रति MS Dhoni का जेस्चर साबित करता है आखिर माही क्यों करते हैं सभी के दिलों पर राज

एमएस धोनी मैदान के अंदर और बाहर अपने शांत नेचर के लिए जाने जाते हैं।

MS Dhoni with a Fan. (Image Source: Twitter)
MS Dhoni with a Fan. (Image Source: Twitter)

भारत के महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज MS Dhoni ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के साथ अपने सभी प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। हालांकि, एमएस धोनी के प्रशंसकों के दिल में उनके प्रति प्यार और सम्मान दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है।

हमने कई बार देखा है कि कैसे फैंस धोनी के लिए पागल हो जाते हैं, और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के प्रति उनके सम्म्मान और प्यार को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस बीच, एमएस धोनी इस समय रांची में हैं, और अक्सर फैंस के साथ उनकी मुलाकात के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो माही के लिए उनके फैंस के प्यार और सम्मान को दर्शाता है।

एक महिला फैन के लिए MS Dhoni का जेस्चर हुआ वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला फैन रांची में धोनी से मुलाकात और सेल्फी खिंचवाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान के पैरों को छूने के लिए झुकती है, वैसे ही माही अपने गेस्चर से सभी का दिल जीत लेते हैं। एमएस धोनी, हमेशा की तरह, चेहरे पर मुस्कान लिए बड़ी विनम्रता के साथ अपने फैन से मिल रहे होते हैं, उसी समय वो उनके पैर छूने झुकती है।

यहां पढ़िए: अजित अगरकर के ‘कोहली संभाल लेंगे’ वाले बयान पर शादाब खान का पलटवार कहीं पाकिस्तान को न पड़ जाए भारी

जिस पर एमएस धोनी ने उसे रोकते हुए चेहरे पर मुस्कान लिए कहा, ‘अरे हाथ मिलाओ’। अब इस यह वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो:

आपको बता दें, एमएस धोनी ने भारत को 2007 में ICC टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई थी और साल 2020 में 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। धोनी ने इस साल CSK को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?