श्रेयस अय्यर ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व काफी शानदार तरीके से मनाया
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें देखा जा सकता है कि श्रेयस अय्यर अपनी बहन से अपने हाथ में राखी बंधवा रहे हैं।
अद्यतन - अगस्त 30, 2023 7:12 अपराह्न

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और उनकी बहन श्रेष्ठा ने रक्षाबंधन का पावन पर्व काफी शानदार तरीके से मनाया। उन्होंने 30 अगस्त को इस त्यौहार को मनाया और साथ ही इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा की।
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें देखा जा सकता है कि श्रेयस अय्यर अपनी बहन से अपने हाथ में राखी बंधवा रहे हैं। दोनों लोगों ने काफी शानदार तरीके से और हंसते हुए इस त्यौहार को मनाया।
श्रेष्ठा ने इस वीडियो को साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा कि, ‘हैप्पी रक्षाबंधन @shreyasiyer। मैं इस चीज से शुरुआत करना चाहूंगी कि आप मेरी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण लोगों में से एक है। तुम मेरे भाई हो इस बात का मुझे काफी गर्व है, इसलिए नहीं क्योंकि तुमने इतनी चीजों को हासिल किया है बल्कि इसलिए क्योंकि तुम बहुत ही अच्छे इंसान हो। मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि तुम हमेशा खुश रहो और सफल भी रहो। शुक्रिया हमेशा मेरे साथ रहने के लिए और मैं तुमसे अच्छा भाई नहीं मांग सकती थी। आई लव यू और आई मिस यू।’
यह रही वीडियो:
https://twitter.com/KKRiders/status/1696810585089073523?s=20
बता दें, इस समय एशिया कप 2023 खेला जा रहा है और श्रेयस अय्यर को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पिछले काफी समय से श्रेयस अय्यर चोटिल रहे थे और इसी वजह से ना तो वो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खेल पाए थे और ना ही हाल ही में खत्म हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में। हालांकि भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात की पुष्टि की है कि श्रेयस पूरी तरह से फिट है और उन्होंने अभ्यास मुकाबले में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक राहुल द्रविड़ ने कहा कि, ‘श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट है और उन्होंने सभी बॉक्स को टिक किया है। कैंप में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी और फील्डिंग की। मुझे पूरी उम्मीद है कि एशिया कप में भी वो अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखेंगे।’