विराट ने पाक के खिलाफ लगाया रनों का अंबार, तो अनुष्का शर्मा को भी आया उनपर प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट ने पाक के खिलाफ लगाया रनों का अंबार, तो अनुष्का शर्मा को भी आया उनपर प्यार

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया शतक।

Virat And Anushka Sharma (Pic Source-Twitter)
Virat And Anushka Sharma (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 में इंडिया-पाकिस्तान मैच में बारिश ने कई बार खलल डाला था, लेकिन आज रिजर्व डे पर विराट कोहली ने रनों की बारिश कर दी है। जी हां कोहली ने अपने बल्ले से एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ जलवा दिखाया है, जिसके बाद उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी एक खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है और अब ये इंस्टा स्टोरी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

केएल राहुल के बल्ले से भी आया तूफान

दूसरी ओर टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल की कई महीनों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई थी, ऐसे में राहुल ने अपनी वापसी को काफी ज्यादा यादगार बना दिया। जहां राहुल के बल्ले से भी एक शानदार शतक निकला है, साथ ही केएल 106 गेंदों पर 111 रन नाबाद बनाकर लौटे हैं और ये पारी इस खिलाड़ी के लिए काफी इमोशनल होगी।

विराट कोहली का शतक देख, अनुष्का शर्मा को फिर हुआ उनसे प्यार

*विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया शतक।
*कोहली ने अपनी पारी में 94 गेंदों में बनाए नाबाद 122 रन।
*उसके बाद विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा ने लगाई इंस्टा स्टोरी।
*कोहली की तस्वीर लगाकर लिखा- SUPER KNOCK, SUPER GUY।

अनुष्का शर्मा ने लगाई विराट कोहली के शतक पर ये इंस्टा स्टोरी

विराट कोहली और केएल राहुल ने कुछ ऐसे मनाया अपने शतक का जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा किया विशाल स्कोर

वहीं रिजर्व डे के दिन भी टीम इंडिया का जलवा देखने को मिला, जहां भारतीय टीम 147 रनों से आगे खेलने उतरी और आज भारतीय टीम का एक विकेट नहीं गिरा। जिसके बाद भारतीय टीम ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए हैं, जहां रोहित ने 56 और गिल ने कल 58 रन बनाए थे। वहीं आज विराट ने 122 नाबाद और केएल राहुल ने भी नाबाद 111 रन बनाए। ऐसे में पाकिस्तान टीम को अब पहली गेंद से ही टीम इंडिया के गेंदबाजों पर प्रहार करना होगा और ये टीम के लिए आसान काम नहीं रहने वाला है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?